Arattai vs WhatsApp: सिक्योरिटी से लेकर नए फीचर्स तक, दोनों ऐप में कितने अंतर? यहां जानें

Arattai ऐप को सरकार का सपोर्ट मिला है और यह WhatsApp को चुनौती देने आया है। क्या यह मेड-इन-India चैट ऐप WhatsApp को रिप्लेस कर पाएगा?

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • Arattai Android TV सपोर्ट और Pocket जैसे फीचर्स के साथ आता है
  • WhatsApp के पास टेक्स्ट मैसेजेस के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है
  • Zoho का कहना है Arattai का डेटा विदेशी क्लाउड के बजाय भारत में होस्ट होगा

Arattai अभी पोल, पेमेंट्स और इवेंट्‍स जैसे फीचर्स सपोर्ट नहीं करता, जो WhatsApp में पहले से मौजूद हैं

WhatsApp भारत में लगभग हर मोबाइल यूजर की पहली पसंद बन चुका है, चाहे वो परिवार में मैसेज भेजना हो, वर्कप्लेस की कन्वर्सेशन हो या ग्रुप कॉल्स करना हो। लेकिन अब एक नया नाम चर्चा में है, जो है Zoho द्वारा डेवलप्ड Arattai ऐप। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कुछ अन्य बड़े मंत्रियों ने लोगों से Arattai आजमाने की अपील भी की, साथ ही इसे “free, easy-to-use, secure, safe” बताया। हालांकि, WhatsApp की पकड़ भारत में इतनी गहरी है कि इसे हटाना आसान नहीं है। लेकिन Arattai ने अभी-अभी शुरुआत की है और उसने कुछ ऐसे फीचर्स पेश किए हैं जिनसे यह Meta के ऐप से अलग दिखता है। आइए देखें कि दोनों ऐप्स में क्या अंतर हैं, कौन से फीचर्स Arattai को बढ़त दे सकते हैं और अभी भी ये कहां पीछे है।

Arattai vs WhatsApp

1. कॉमन मैसेजिंग, कॉलिंग और मीडिया शेयरिंग

दोनों ऐप्स टेक्स्ट मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल, मीडिया (फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट) भेजने-शेयर करने की सुविधा देते हैं। केवल बात इतनी है कि WhatsApp इन सभी में काफी परिपक्व है और लंबे समय से इकोसिस्टम में बना है।

Advertisement

2. मल्टी-डिवाइस और प्लेटफार्म सपोर्ट

  • Arattai का एक बड़ा फायदा यह है कि यह Android TV सपोर्ट देता है, यानी आप TV पर ऐप इंस्टॉल करके भी चैट कर सकते हैं, यह फीचर WhatsApp में अभी नहीं है। 
  • इसके अलावा, Arattai एक ही अकाउंट से 5 डिवाइस तक सपोर्ट करता है, जिसमें मोबाइल, डेस्कटॉप और टैबलेट शामिल हैं। 

3. कुछ ऐसे फीचर्स जो WhatsApp में नहीं हैं

  • Arattai Meeting: एक मीटिंग फीचर जिसे यूजर बना सकते हैं, रिकॉर्ड कर सकते हैं और अपना मीटिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। 
  • Pocket: यह एक पर्सनल स्टोरेज स्पेस है जहाँ आप फाइल्स, नोट्स आदि रख सकते हैं और यह चैट हिस्ट्री में नहीं दिखेगा।
  • Location sharing “Till I reach”: आप अपनी डेस्टिनेशन चुनकर लोकेशन शेयर कर सकते हैं और जैसे ही आप वहां पहुंचते हैं, शेयरिंग बंद हो जाती है। WhatApp में शेयरिंग को मैनुअली बंद करना होता है।

Advertisement

4. फीचर्स जो Arattai में नहीं हैं

  • Arattai अभी पोल, पेमेंट्स और इवेंट्‍स जैसे फीचर्स सपोर्ट नहीं करता, जो WhatsApp में पहले से मौजूद हैं। उदाहरण के लिए WhatsApp Payments और Polls जैसे फीचर्स।
  • Meta की अन्य सर्विसेज से इंटिग्रेशन के चलते WhatsApp में Status पर्सनलाइजेशन और शेयरिंग के कई ऑप्शन मिलते हैं, जो Arattai में नहीं है।

5. प्राइवेसी, एन्क्रिप्शन और डेटा होस्टिंग

  • WhatsApp पर सभी चैट, कॉल्स और मीडिया पर end-to-end encryption (E2EE) लागू है। यह बहुत बड़ा सिक्योरिटी बेनिफिट होता है।
  • Arattai अभी कॉल्स के लिए E2EE लागू करता है, लेकिन टेक्स्ट मैसेज पर पूरी तरह E2EE अभी नहीं है। कंपनी का कहना है कि यह डेवलपमेंट फेज में है और जल्द लागू किया जाएगा। 
  • Zoho ने कहा है कि Arattai भारत में ही डेटा होस्ट करेगा और यह AWS, Azure या Google Cloud जैसे ग्लोबल क्लाउड प्लेटफॉर्म्स पर आधारित नहीं होगा। Zoho के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने यह भी कहा है कि Arattai कभी एकाधिकार (monopoly) नहीं बनेगा। 

क्या Arattai बनेगा WhatsApp ऑल्टरनेट?

Arattai ने हाल ही में बहुत तेजी से डाउनलोड्स और यूजर्स बढ़ाए हैं। Zoho के अनुसार, ऐप के साइन-अप्स तीन दिनों में लगभग 3,000 से बढ़कर 350,000 हो गए, यानी 100x की वृद्धि। App Store में यह सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में पहले स्थान पर आ गया। लेकिन अभी चुनौतियां भी हैं;

Advertisement
  • टेक्स्ट मैसेजेस पर E2EE का अभाव, जो प्राइवेसी-जागरूक यूजर्स के लिए बड़ा अहम है।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर स्केल करना, क्योंकि अचानक यूजर बेस बढ़ने के कारण सर्वर्स पर लोड काफी बढ़ता है। 
  • WhatsApp के पास बड़ा यूजरबेस है, ऐसे में कई यूजर्स दूसरों के चलते नए प्लेटफॉर्म को नहीं अपनाते हैं, जिस सोच पर Arattai को प्रभाव डालना होगा।

Arattai के पास “Made-in-India” की पहचान है, वह कुछ ऐसे फीचर्स दे रहा है जो WhatsApp में अभी नहीं हैं और वह प्राइवेसी व नए मॉडल पर जोर दे रहा है। लेकिन अभी तक यह WhatsApp को पूरी तरह रिप्लेस करने की स्थिति में नहीं है। यदि Zoho जल्दी अपनी टेक्स्ट एन्क्रिप्शन को बढ़ाए, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करे और यूजर कस्टमर सपोर्ट व फीचर्स अपडेट जारी रखे, तो Arattai अच्छी तरह से एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.