• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Mirzapur Season 2 का ट्रेलर रिलीज़, Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी यह वेब सीरीज़

Mirzapur Season 2 का ट्रेलर रिलीज़, Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी यह वेब सीरीज़

मिर्जापुर सीज़न 2 Amazon Prime Video पर 23 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।

Mirzapur Season 2 का ट्रेलर रिलीज़, Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी यह वेब सीरीज़

गुड्डू पंडित के रूप में अली फज़ल

ख़ास बातें
  • Mirzapur season 2 अमेज़न प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को होगा रिलीज़
  • पुराने चेहरों के साथ कई नए चेहरे बनेंगे मिर्जापुर सीज़न 2 का हिस्सा
  • कालिन भईया और मुन्ना के बीच होगी गद्दी को लेकर घमासान
विज्ञापन
लम्बे इंतज़ार के बाद आज आखिरकार Mirzapur सीज़न 2 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। Amazon Prime Video के द्वारा सार्वजनिक किए इस ढाई मिनट के ट्रेलर में मिर्जापुर 2 की पूरी कहानी की झलक दिखाई गई है। सीज़न 2 की कहानी वहां से ही शुरू होगी, जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था। पहले सीज़न में कुछ किरदारों का अंत दिखाया गया था, वहीं दूसरे सीज़न में कुछ नए किरदारों की एंट्री की गई है। बात ट्रेलर की करें, तो इसमें गद्दी के लिए कालीन भईया और मुन्ना पंडित के बीच भिडंत का माहौल दिखाया गया है, इसके अलावा गुड्डू पंडित और शरद शुक्ला के अंदर बदले की आग सुलगती दिखी है। बदले की आग तो स्वीटी की बहन गोलू के अंदर भी सुलग रही है, जिनका एक अलग ही अवतार सीज़न 2 में देखने को मिलेगा।
 

Mirzapur Season 2 के ट्रेलर की शुरुआत होती है कालीन भईया (पंकज़ त्रिपाठी) के डायलॉग के साथ "जो आया है... वो जाएगा भी...बस मर्जी हमारी होगी।" इसके बाद ट्रेलर में त्रिपाठी परिवार के बीच गद्दी के घमासान को दिखाया जाता है, मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) इस बार गद्दी पर बैठने को पूरा मन बना चुके हैं, लेकिन उनके नियम कायदे इस बार अलग होंगे। वहीं दूसरी ओर ट्रेलर में एंट्री होती है गुड्डू पंडित की (अली फज़ल) की, जिनका किरदार इस बार और भी ज्यादा दमदार दिख रहा है। गुड्डू पंडित और शरद शुक्ला (अंजुम शर्मा) के अंदर त्रिपाठियों के खिलाफ बदले की आग सुलग रही है, जहां गुड्डू अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है, तो वहीं शरद अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। हालांकि, बदले और गद्दी के घमासान के बीच मिर्जापुर पर इस बार राज़ करने का मन बनाया है स्वीटी की बहन गोलू (श्वेता त्रिपाठी) ने भी। गोलू भी अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

दूसरे सीज़न में आपको पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। अली फज़ल (गुड्डू) के किरदार में दिखेंगे, पंकज त्रिपाठी (कालिन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी) के रूप में नज़र आएंगे। श्वेता त्रिपाठी (गोलू), रसिका दुगल कालिन भईया की पत्नी (बीना त्रिपाठी), हर्षिता शेखर गौड़ गुड्डू की छोटी बहन (डिंपी पांडे) के रूप में नज़र आएंगी। कुलभूषण खरबंदा के रूप में कालिन के पिता (अखंड त्रिपाठी), गुड्डू के पिता रमाकांत पंडित के रूप में (राजेश तैलंग) और गुड्डू की माँ के रूप में (शीबा चड्ढा) नज़र आएंगे। नए चेहरों में आपको अमित सियाल (इनसाइड एज), विजय वर्मा (गली बॉय), ईशा तलवार (आर्टिकल 15) और प्रियांशु पेन्युली (भावेश जोशी सुपरहीरो) जैसे स्टार्स दिखेंगे।

पुनित कृष्णा मिर्जापुर सीज़न 2 के निर्माता व लेखक हैं। हालांकि, मिर्जापुर के पहले सीज़न का निर्माण करण अनशुमन ने किया था, जो इस वक्त Inside Edge season 2 में व्यस्त हैं। गुरमित सिंह और मिहिर देसाई ने मिर्जापुर सीज़न 2 को डायरेक्ट किया है। वहीं, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, और कासिम जगमगिया इस सीज़न के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं।

मिर्जापुर सीज़न 2 Amazon Prime Video पर 23 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »