Prime Video Mobile Edition भारत में लॉन्च, कीमत 89 रुपये से शुरू...

Netflix के मोबाइल प्लान की तरह Prime Video Mobile Edition सिंगल डिवाइस पर स्टैंडर्ड-डेफिनेशन वीडियो क्वालिटी ऑफर करता है।

Prime Video Mobile Edition भारत में लॉन्च, कीमत 89 रुपये से शुरू...
ख़ास बातें
  • Prime Video Mobile Edition के लिए आज से कर सकते हैं साइन-इन
  • Amazon India ने इसकी शुरुआत के लिए Airtel के साथ साझेदारी की है
  • भारत में सबसे पहले पेश किया गया है मोबाइल-ओन्ली प्राइम वीडियो प्लान
विज्ञापन
Amazon India ने प्राइम वीडियो के लिए भारत में मोबाइल-ओन्ली प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम है Prime Video Mobile Edition। यह प्लान भारत में Netflix के 199 रुपये वाले मोबाइल-ओन्ली प्लान को टक्कर देगा। हालांकि, नेटफ्लिक्स के विपरित Amazon का Prime Video Mobile Edition सीधे तौर पर आपके प्रीपेड प्लान से जुड़ा हुआ है। अमेज़न ने प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन की शुरुआत करने के लिए Airtel के साथ साझेदारी की है, जिसमें प्राइम वीडियो कॉन्टेंट एयरटेल के 89 रुपये के शुरुआती रीचार्ज प्लान के साथ उपलब्ध है। एयरटेल के सभी प्रीपेड ग्राहक को प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का 30 दिन तक का फ्री ट्रायल मिलेगा। आप आज 13 जनवरी दोपहर 2 बजे से प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन के लिए साइन-अप कर सकते हैं।

Netflix के मोबाइल प्लान की तरह Prime Video Mobile Edition सिंगल डिवाइस पर स्टैंडर्ड-डेफिनेशन वीडियो क्वालिटी ऑफर करता है। लेकिन नेटफ्लिक्स के विपरित यहां आप फुल प्राइम वीडियो एक्सपीरियंस में अपग्रेड कर सकते है, जिसमें कई प्रोफाइल, एक साथ स्ट्रीमिंग, टीवी एक्सेस और एचडी/4के कॉन्टेंट शामिल है। आप 30 दिन तक का अमेज़न प्राइम एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने Airtel प्रीपेड नंबर पर 131 रुपये का रीचार्ज कराना होगा, अमेज़न प्राइम की कीमत प्रति माह 129 रुपये है यदि आप इसे सीधे सब्सक्राइब करते हैं। वहीं, 349 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ आपको 28 दिन प्राइम एक्सेस के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डेटा मिलता है।  

लेकिन यदि आप अपने मोबाइल पर केवल प्राइम वीडियो एक्सेस से ही खुश है, तो आप अन्य एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज कराकर भी इसका आनंद ले सकते हैं। सभी प्लान Airtel Thanks app पर उपलब्ध हैं।

इसकी शुरुआती कीमत 89 रुपये है, जिसमें आपको प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन के साथ 6 जीबी डेटा 28 दिन तक की वैधता के साथ प्राप्त होता है। वहीं, दूसरी ओर 131 रुपये के प्लान की वैधता 30 दिन तक की है। 299 रुपये के रीचार्ज पर आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और 28 दिन तक की वैधता के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बैनेफिट भी प्राप्त होता है। इसके अलावा एक 349 रुपये का रीचार्ज हैं, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 2 जीबी डेटा 28 दिन तक की वैधता के साथ मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »