• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • पांच ऐप जो आपको देते हैं फ्री टॉकटाइम और मोबाइल इंटरनेट डेटा

पांच ऐप जो आपको देते हैं फ्री टॉकटाइम और मोबाइल इंटरनेट डेटा

पांच ऐप जो आपको देते हैं फ्री टॉकटाइम और मोबाइल इंटरनेट डेटा
विज्ञापन
अगर आपको मुफ्त में मोबाइल इंटरनेट डेटा मिल जाए तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। लेकिन ऐसे करने वाली कंपनियों की छिपी हुई अपनी मंशा होती है। शायद यही वजह है कि एयरटेल ज़ीरो और फेसबुक की फ्री बेसिक्स सेवा ने नेट न्यूट्रैलिटी की चर्चा को जन्म दे दिया। सवाल यही है कि कंपनियां बिना पैसे लिए इंटरनेट तो दे रही हैं पर वे चुनिंदा वेबसाइट को ही एक्सेस करने के लिए मजबूर कर रही हैं। और यह यूज़र के लिए फायदेमंद तो बिल्कुल नहीं। नेट न्यूट्रैलिटी को लेकर इस देश में चर्चा पिछले 1 साल से चल रही है। बीतते वक्त के साथ नए पेंच सामने आए हैं। लेकिन मार्केट में कई ऐसे ऐप भी मौजूद हैं जो आपको मुफ्त में इंटरनेट देते हैं। इनकी सेवा में कुछ छिपा हुआ भी नहीं है। ये सारे ऐप प्रीपेड यूज़र के लिए हैं।

1) जिगाटो
संभवत यह इस कैटेगरी का सबसे बेहतरीन ऐप है। जिगाटो अपने यूज़र को ऐप पर डेटा कमाने का विकल्प देता है। इसके लिए आपको जिगाटो ऐप इंस्टॉल करना होगा। यह आपको कई अलग ऐप का सुझाव देगा जिन्हें आप इस्तेमाल करके डेटा कमा सकते हैं। आम तौर पर कमाया गया इंटरनेट डेटा इन ऐप को इस्तेमाल करने में खर्च किए गए डेटा से ज्यादा होता है। भले ही इन ऐप को इस्तेमाल करने पर शुरुआत में डेटा की खपत होगी लेकिन बाद में आप मुफ्त डेटा कमा ही लेंगे।

उदाहरण के तौर पर आप व्हाट्सऐप या ट्विटर इस्तेमाल करने के लिए 20 एमबी डेटा खर्चते हैं। इस दौरान आप 25 एमबी डेटा कमाते हैं जिसे आप अपनी टेलीकॉम कंपनी से हासिल कर सकते हैं।
 
gigato app splash

जब आप इस ऐप को लॉन्च करेंगे तो आपको इस ऐप द्वारा स्मर्थित ऐप्स की सूची मिलेगी। इस सूची में वही ऐप होंगे जो आपके डिवाइस पर पहले से मौजूद हैं। इसके बाद जिगाटो आपको मुफ्त डेटा के लिए कई ऐप इंस्टॉल करने का सुझाव देगा। यह देखते हुए कि जिगाटो में कई लोकप्रिय ऐप पहले से मौजूद हैं, इसलिए आपको अपने इस्तेमाल करने के तरीके कोई खास बदलाव करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा जिगाटो को इंस्टॉल करते वक्त आप इसे अपने मोबाइल में मौजूद ऐप की जांच करने की इज़ाजत भी देते हैं। यूज़र और जानकारों का मानना है कि जिगाटो आपकी निजता का उल्लंघन नहीं करता।

गूगल प्ले स्टोर से जिगाटो ऐप मुफ्त में इंस्टॉल करें

2) अर्न टॉकटाइम
अर्न टॉकटाइम बहुत हद तक जिगाटो ऐप जैसा ही है। यह भी आपको दूसरे ऐप इस्तेमाल करने के एवज में मुफ्त डेटा देता है। हालांकि, इसका तरीका थोड़ा अलग है। जिगाटो आपको ऐप्स पर मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने के लिए रीचार्ज़ देता है, जबकि अर्न टॉकटाइम ऐप आपको पैसे दते है जिसका इस्तेमाल आप प्रीपेड रीचार्ज़ के लिए कर सकते हैं।

अगर आप ड्रूम ऐप डाउनलोड करते हैं तो आप 5 रुपये कमाएंगे, या मिंत्रा ऐप डाउनलोड करने पर 20 रुपये। Lybrate डाउनलोड करने और फिर ऐप पर एक सवाल पूछने पर आप 50 रुपये कमाएंगे।
 
earn talktime screens

आप अपने दोस्तों को भी इस ऐप के बारे में सुझाव देकर कमा सकते हैं। इसके बाद कमाए हुए पैसे का इस्तेमाल इंटरनेट डेटा खरीदने के लिए किया जा सकता है। इस ऐप द्वारा निजता के उल्लंघन की जानकारी नहीं सामने आई है। हालांकि, इस ऐप के काम करने के अंदाज को देखते हुए आपको नज़र बनाए रखना चाहिए।

गूगल प्ले स्टोर से अर्न टॉकटाइम मुफ्त में इंस्टॉल करें

3) पेट्यून्स
जिगाटो या अर्न टॉकटाइम पर आपको टॉक टाइम कमाने के लिए अलग-अलग काम करने पड़ते हैं, जबकि पेट्यून्स ऐप आपके रिंगटोन को विज्ञापन से बदल देता है। इसके बाद आपको हर कॉल के लिए पैसे मिलते हैं। पेट्यून्स हर दिन आपके फोन की एक्टिविटी का हिस्सा बन जाता है।
 
paytunes splash

पेआउट्स बहुत ज्यादा नहीं हैं। ऐप पर 1 रुपये कमाने के लिए आपको तीन कॉल का जवाब देना होगा। अगर आपको दिन में 15 फोन कॉल भी आते हैं तो महीने में आप 150 रुपये कमाएंगे। इसका इस्तेमाल मोबीक्विक के जरिए डेटा पैक रीचार्ज़ करने या अन्य बिल देने के लिए किया जा सकता है।

गूगल प्ले स्टोर से अर्न पेट्यून्स मुफ्त में इंस्टॉल करें

4) माइ एड्स
विज्ञापन देखें, फिर उसके बारे में कुछ आसान सवाल का जवाब देकर पैसे कमाएं। इसका कंसेप्ट इतना स्पष्ट है कि हमें आपको कुछ भी समझाने की ज़रूरत नहीं। आप वाई-फाई नेटवर्क में विज्ञापन देख सकते हैं। आपको अन्य ऐप को डाउनलोड करने या इस्तेमाल करने की भी ज़रूरत नहीं।
 
myads india app

वैसे तो विज्ञापन देखना उतना आसान नहीं। लेकिन 45 सेकेंड के विज्ञापन देखने के लिए 8 रुपये मिलना, हमें एक बेहतरीन विकल्प लगा। इस पैसे का इस्तेमाल आप अपने फोन को रीचार्ज़ करने के लिए या मोबाइल डेटा खरीदने के लिए कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर से माय ऐड्स मुफ्त में इंस्टॉल करें

5) फोन को रीचार्ज़ करके
फ्रीचार्ज़, पेटीम, मोबाक्विक या एयरटेल मनी जैसे ऐप आपको ऑनलाइन मोबाइल रीचार्ज करने का विकल्प तो देते ही हैं, साथ में कुछ स्पेशल डील और कैशबैक ऑफर भी साथ आते हैं। इसका मतलब है कि जब आप अपने फोन को रीचार्ज़ करते हैं, इनमें से किसी ऐप को इस्तेमाल करके आप स्पेशल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ये ऑफर हर दिन के लिए अलग होते हैं। इसलिए मोबाइल पर दो-तीन ऐप इंस्टॉल रखें और रीचार्ज़ करने से पहले हर प्लेटफॉर्म पर ऑफर की जांच कर लें। ऐसा करके आप पैसे बचा पाएंगे।
 
paymobicharge app

क्या आप भी किसी ऐेसे ऐप के बारे में जानते हैं जिसकी मदद से मुफ्त इंटरनेट का फायदा उठाया जा सकता है। अगर ऐसा है तो हमें कमेंट सेक्शन के ज़रिए बताएं।

ज्ञात हो कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की वन97 कंपनी गैजेट्स 360 में निवेशक है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »