• होम
  • एंड्रॉयड
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 10i को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स, 108MP कैमरा वाले फोन की पहली सेल में कंपनी ने बेचें 200 करोड़ के स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 10i को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स, 108MP कैमरा वाले फोन की पहली सेल में कंपनी ने बेचें 200 करोड़ के स्मार्टफोन

Xiaomi (शाओमी) ने घोषणा की है कि उसे Mi 10i स्मार्टफोन की पहली सेल में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शाओमी ने पहली सेल में 200 करोड़ रुपये की वैल्यू के Mi 10i स्मार्टफोन बेच दिए।

Xiaomi Mi 10i को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स, 108MP कैमरा वाले फोन की पहली सेल में कंपनी ने बेचें 200 करोड़ के स्मार्टफोन

 Mi 10i को भारत में 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • Mi 10i में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है
  • फोन में 4820mAh की बैटरी दी गई है
  • फोन को अमेजन से खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Xiaomi (शाओमी) ने घोषणा की है कि उसे Mi 10i स्मार्टफोन की पहली सेल में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शाओमी ने पहली सेल में 200 करोड़ रुपये की वैल्यू के Mi 10i स्मार्टफोन बेच दिए। Mi 10i की सेल प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन (Amazon India) पर 7 जनवरी को हुई थी। इसके अलावा इस फोन को Mi.com, Mi होम्स और Mi स्टीडियोज पर 8 जनवरी से बिक्री के लिए पेश कर दिया गया था। 

Xiaomi (शाओमी) ने एक बयान में कहा था कि अमेजन इंडिया पर उसे इस फोन के लिए 15 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे। Xiaomi Mi 10i को भारत में 20,999 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया था। इसके टॉप एंड मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। 
Xiaomi (शाओमी) इंडिया के हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इसको लेकर ट्टिट भी किया जिसमें कहा गया, Mi 10i को पहली सेल में मिले Mi fans और कंज्यूमर के रिस्पॉन्स से हम काफी खुश हैं। पहली सेल में 200 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले Mi 10i की बिक्री एक शानदार रिकॉर्ड है। हम Mi Fans को को लगातार लेटेस्ट और बेस्ट टेक्नोलॉजी मुहैया करवाते रहेंगे।
 

Mi 10i Features specifications


Mi 10i में 6.67-inch full-HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल्स है। फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले है। फोन में 8nm बेस्ड क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC के साथ Adreno 619 GPU है। फोन में 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप है। इसमें Samsung HM2 सेंसर है जो 1/1.52 सेंसर साइज, 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 2.1um सुपर पिक्सल और f/1.75 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस भी है।

फोन के रियर कैमरा में आको सिक्स लॉन्ग एक्सपोजर मोड्स, एचडीआर, गूगल लेंस, नाइट मोड 2.0, प्रो मोड, पनोरमा, रॉ मोड और 4k वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिल रहे हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.45 अपर्चर और 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज़ के साथ आता है। फ्रंट कैमरा में नाइट मोड 1.0, एआई ब्यूटीफाई, एआई पोर्टेट मोड, फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं।    

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good value for money
  • Very good battery life
  • Strong overall performance
  • 3.5mm audio socket, notification LED
  • कमियां
  • Camera quality needs improvement
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi और BSNL मिलाएगी हाथ! Jio, Airtel से मुकाबला करने शेयर करेंगे टॉवर, स्पेक्ट्रम
  2. बिना बैटरी वाली स्मार्टवॉच! शरीर की गर्मी से चलेगी, जल्द हो सकती है लॉन्च
  3. Jio का सबसे बड़ा धमाका! 500 रुपये में 12 OTT, फ्री Jiohotstar, Prime Video, 2GB डेली, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग वाला प्लान!
  4. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  5. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  6. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  7. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  8. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  10. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »