iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत

अगर आप iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बीते महीने लॉन्च हुआ iQOO 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत

Photo Credit: iQOO

iQOO 15 में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO 15 में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 18 Pro में 7000mAh की बैटरी मिलती है।
  • iPhone 18 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

अगर आप iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बीते महीने लॉन्च हुआ iQOO 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला यह स्मार्टफोन अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। यहां हम आपको iQOO 15 पर मिलने वाली डील से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15 Price & Offers

iQOO 15 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹76,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3800 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत  ₹73,199 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹43,050 कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।

iQOO 15 Features & Specifications

iQOO 15 में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3168x1440 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट  और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पो में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 15 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.65अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन AI विजुअल और रिफ्लेक्शन इरेज फीचर्स से भी लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.65 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 220 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »