Oppo Reno 5 Pro 5G, Enco X आज भारत में होंगे लॉन्च, मोबाइल पर इवेंट को ऐसे देखें लाइव

Oppo Reno 5 Pro 5G को आज .यानी 18 जुलाई 2021 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ SoC होगा।

Oppo Reno 5 Pro 5G, Enco X आज भारत में होंगे लॉन्च, मोबाइल पर इवेंट को ऐसे देखें लाइव

Oppo Reno 5 Pro 5G को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro 5G के लाइवस्ट्रीम को आप यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं
  • चीन में इस फोन के 8GB/ 12GB रैम ऑप्शन को पेश किया गया था
  • Oppo Enco X ईयरबड्स को भी आज भारत में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
Oppo Reno 5 Pro 5G को आज .यानी 18 जुलाई 2021 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ SoC होगा। Oppo Reno 5 Pro 5G में 12जीबी तक रैम ऑप्शन के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन को चीन में पिछले महीने Oppo Reno 5 5G के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी आज भारत में Oppo Reno 5 Pro 5G फोन के अलावा Oppo Enco X ट्रूयली वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्च करेगी। हम आपको यहां इससे संबंधित जानतकारी दे रहे हैं।

Oppo Reno 5 Pro 5G, Enco X India launch time, livestream details


Oppo Reno 5 Pro 5G और Oppo Enco X को आज 12:30pm पर लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को ओप्पो के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। इसके अलावा आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी इवेंट को लाइव अपने मोबाइल, डेस्कटॉप या फिर टैबलेट में देख सकते हैं।

   

Oppo Reno 5 Pro 5G price in India (expected)

Oppo Reno 5 Pro 5G के प्राइस का भारत में खुलासा होना बाकी है, लेकिन इसे चीन में लॉन्च हुए प्राइस के आसपास ही लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 5 Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को चीन में CNY 3,399 (लगभग 38,400 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन को CNY 3,799 (लगभग 42,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन को ओरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट, स्टैरी नाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।         
 

Oppo Enco X price in India (expected)

Oppo Reno 5 Pro स्मार्टफोन की तरह, Oppo Enco X के प्राइस का खुलासा भारत में होना अभी बाकी है। इन ईयरबड्स को चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। ईयरबड्स को CNY 999 (लगभग 11,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। 
 

Oppo Reno 5 Pro 5G specifications

Oppo Reno 5 Pro 5G को चीन में ColorOS 11.1 बेस्ड Android 11 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.55इंच फुल HD+ (1,080x2,400 pixels) OLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 90Hz है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ SoC है। फोन में 12जीबी तक का रैम ऑप्शन है। फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.7 लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Oppo Reno 5 Pro 5G में 256जीबी तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने फोन में 4,300mAh बैटरी दी है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।           

Oppo Enco X specifications

Oppo Enco X ड्यूल ड्राइवर सेटअप के साथ आता है। इसमें 11mm मूविंग कॉयल ड्राइवर और 6mm प्लेन डायाफ्रैग्म ड्राइवर्स हैं। ये ईयरबड्स ड्यूल माइक्रोफोन सिस्टम के साथ आते हैं, जिसमें इनबेल एक्टिव नाइस कैंसिलेशन मिलता है। कंपनी ने इसमें ब्लूटुथ v5.2 कनेक्टिविटी दी है, जो SBC, AAC, और LHDC कोडेक्स सपोर्ट के साथ आते हैं। Oppo Enco X वायर्ड चार्जिंग के साथ आते हैं, जिसमें USB Type-C और वायरलेस चार्जिंग बेस्ड Qi स्टैंडर्ड मिल रहा है। इसके बंडल्ड केस इसकी बैटरी लाइफ को 20 घंटे के लिए और बढ़ा देते हैं।      
   

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »