Oppo Reno 5 Pro+ 5G फोन Sony IMX766 प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

ओप्पो ने स्पेशल एडिशन Oppo Reno 5 Pro+ 5G लॉन्च के लिए ग्राफिक्स आर्टिस्ट Joshua Vides के साथ साझेदारी की है। इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 4,499 है।

Oppo Reno 5 Pro+ 5G फोन Sony IMX766 प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Oppo Reno 5 Pro+ 5G में मिलेंगे ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro+ 5G की सेल 29 दिसबंर से होगी शुरू
  • ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी चीन में हुआ है लॉन्च
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Oppo Reno 5 Pro+ 5G को चीन में कंपनी के सबसे एडवांस स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल इस सीरीज़ में प्रीमियम स्पेसिपिकेशन के साथ आता है, जिसमें Oppo Reno 5 और Oppo Reno 5 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। लेटेस्ट फोन Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा से लैस है। ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है, जो कि ओप्पो रेनो 5 प्रो के मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस  प्रोसेसर के मुताबले अलग अनुभव प्रदान करता है। हालांकि, ओप्पो रेनो 5 प्रो और वनप्लस रेनो 5 की तरह ही इस नए फ्लैगशिप फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मिलता है। इसके अलावा इसमें 12 जीबी रैम भी मौजूद है।
 

Oppo Reno 5 Pro+ 5G price

ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) है, जबकि इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 50,700 रुपये) है। ओप्पो ने स्पेशल एडिशन Oppo Reno 5 Pro+ 5G लॉन्च के लिए ग्राफिक्स आर्टिस्ट Joshua Vides के साथ साझेदारी की है। इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 4,499 है। ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस की सेल चीन में 29 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें आपको ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि, दूसरी तरफ स्पेशल एडिशन फोन की प्री-बुकिंग 18 जनवरी से उपलब्ध होगी जबकि सेल 22 जनवरी से शुरू की जाएगी।

Oppo Reno 5 5G की शुरुआती कीमत चीन में CNY 2,699 (लगभग 30,400 रुपये) है और Oppo Reno 5 Pro 5G के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,399 (लगभग 38,300 रुपये) है।
 

Oppo Reno 5 Pro+ 5G specifications

डुअल-सिम ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन की पिक्सल डेंसिटी 402पीपीआई है और टच सैम्पलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 2 मेगापिक्सल का मौक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, कलर टेम्परेचर सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 159.9x72.5x7.99mm और भार 184 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • 65W fast charging
  • Vivid AMOLED display
  • Competent cameras
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4350 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »