चीन की जिन कंपनियों को इन चिप्स की बिक्री की गई है उनमें Tencent और इसकी सब्सिडियरीज, Alibaba और Baidu शामिल हैं। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट की चीन की मिलिट्री के साथ लिंक वाली कंपनियों की लिस्ट में ये कंपनियां शामिल हैं
इन चिप्स की बिक्री पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का एक्सपोर्ट टैरिफ भी लगाया गया था
Photo Credit: Reuters
अमेरिका में Donald Trump की सरकार ने AMD और Nvidia को चाइनीज कंपनियों को लगभग नौ लाख चिप्स के एक्सपोर्ट की अनुमति दी थी। इनमें से कुछ कंपनियों के चीन की आर्मी से लिंक होने का पता चला है। पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था। चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने कंपनी से अलग होने का फैसला किया था।
इस स्कैंडल के सामने आने के बाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की आशंका भी जताई गई है। इसके बाद Nvidia ने चीन को एडवांस्ड चिप्स की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, इन चिप्स की बिक्री पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का एक्सपोर्ट टैरिफ भी लगाया गया था। अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स कमेटी की ओर से जारी किए डॉक्युमेंट्स के अनुसार, चीन को Nvidia के एडवांस्ड H200 चिप्स की बिक्री भी अनुमति दी गई थी।
चीन की जिन कंपनियों को इन चिप्स की बिक्री की गई है उनमें Tencent और इसकी सब्सिडियरीज, Alibaba और Baidu शामिल हैं। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट की चीन की मिलिट्री के साथ लिंक वाली कंपनियों की लिस्ट में ये कंपनियां शामिल हैं। चीन को एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस मिलने से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की आशंका भी जताई गई थी। हाल ही में Nvidia की अंतरिम CEO, Colette Kress ने बताया था कि कंपनी ने चीन को H200 चिप्स की शिपमेंट रोकने का फैसला किया है। हालांकि, इसका कोई कारण नहीं बताया गया है।
इससे पहले Reuters ने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन के कस्टमर्स को भेजे गए Nvidia के लगभग छह लाख H200 चिप्स हांगकांग में रखे गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में Nvidia के CEO के तौर पर वापसी की Jensen की पेशकश को कंपनी ने नकार दिया था। Nvidia के चेयरमैन, Harvey Jones ने बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Jensen के इस्तीफे को एकमत से स्वीकार कर लिया है और उन्हें CEO के तौर पर बहाल करने का कोई इरादा नहीं है। ट्रंप ने Jensen का समर्थन किया था। सिलिकॉन वैली के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने भी उनकी बहाली के लिए प्रेशर डाला था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।