चलती-फिरती कुर्सी: Toyota की 4 पैरों वाली रोबोट चेयर जो बोलने से चलती है और खुद फोल्ड हो जाती है...

Toyota ने Japan Mobility Show में Walk Me नाम का एक ऐसा स्मार्ट चेयर दिखाया है जो इंसानों की तरह चलता है, बोलकर कंट्रोल किया जा सकता है और खुद को फोल्ड कर कैरी-ऑन बैग साइज में बदल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Toyota Walk Me में चार रोबोटिक पैर हैं जो सीढ़ियां चढ़ने में सक्षम हैं
  • चेयर वॉइस कमांड से चलती है और खुद को फोल्ड कर सूटकेस साइज में बदल सकती है
  • इसमें LiDAR सेंसर, कैमरे और ऑटो-बैलेंस सिस्टम लगे हैं

Walk Me को उन स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है जहां पारंपरिक व्हीलचेयर फंस जाती हैं

Photo Credit: Toyota

Toyota ने Japan Mobility Show में इस बार सबको चौंका दिया जब कंपनी ने अपनी नई इनोवेशन Walk Me को पेश किया, एक ऐसा स्मार्ट चेयर जो चार रोबोटिक पैरों पर चलता है, सीढ़ियां चढ़ता है, झुक जाता है और जरूरत पड़ने पर खुद को सूटकेस जितना छोटा कर लेता है। इस चेयर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भारत और दुनियाभर में अपनी गाड़ियों के लिए मशहूर कंपनी अब चलने-फिरने वाला कुर्सी क्यों बना रही है।

Walk Me काफी हद तक एक कुर्सी के समान ही है, लेकिन फर्क इतना है कि इसके चारों पैर मकड़ी के पैर की तरह डिजाइन किए गए हैं, जो उसकी के समान चलते भी हैं। टोयोटा का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के डेवलपर्स ने बकरियों की चाल और बैलेंस को महीनों तक रिकॉर्ड किया और फिर उन्हीं पैटर्न्स को कोड में बदल दिया। इसके पैर मोटर्स और सेंसर से भरे हैं जो एक-दूसरे से इंडिपेंडेंट मूवमेंट करते हैं। जब एक पैर उठता है तो दूसरा पैर ग्रिप बनाता है और तीसरा अगला कदम तय करता है। फ्लैट सतह पर यह बहुत स्मूद चलता है, जबकि सीढ़ियों पर आगे के पैर पहले ऊंचाई जांचते हैं और फिर पीछे वाले पैर पूरे सिस्टम को ऊपर धकेलते हैं।

Advertisement

यूजर जब इसमें बैठता है तो यह चेयर वजन, हाइट, मोटाई आदि फैक्टर्स का अंदाजा लगाकर अपने शेप को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। बैकरेस्ट स्पाइन के शेप में मुड़ जाता है और साइड आर्म्स पर छोटे हैंडल दिए गए हैं जिनसे चेयर को मोड़ा जा सकता है। वॉइस कमांड से भी इसे चलाया जा सकता है। इसमें कैमरा और LiDAR सेंसर लगे हैं जो रास्ते की रुकावटों को पहचानकर ऑटोमैटिक डायरेक्शन बदल लेते हैं। अगर फ्लोर पर मैट या ऊबड़-खाबड़ सरफेस हो तो चेयर अपने पैर मोड़ लेती है ताकि सीट मैट के करीब रहे।

सबसे खास बात यह है कि Walk Me खुद को फोल्ड भी कर सकती है। एक बटन दबाते ही इसके पैर अंदर की ओर सिकुड़ जाते हैं और 30 सेकेंड में यह एक छोटे कैरी-ऑन साइज में बदल जाती है, जिसे कार के ट्रंक में रख सकते हैं या सोफे के पास। दोबारा टैप करने पर यह अपने पैर फैलाकर बैलेंस चेक करती है और फिर यूजर के कमांड का इंतजार करती है।

टोयोटा के अनुसार, चेयर में लगा छोटा बैटरी पैक एक दिन की एक्टिविटी के लिए काफी है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी सटीक रेंज नहीं बताई है। इसे नॉर्मल प्लग से चार्ज किया जा सकता है और अगर कोई मोटर ज्यादा गर्म हो जाए तो सिस्टम खुद बंद होकर यूजर को अलर्ट भेज देता है। इसके अलावा इसमें सेफ्टी सेंसर हैं जो बच्चे या किसी भी ऑब्स्टेकल को पहचानकर चेयर को रोक देते हैं। टिप-ओवर यानी गिरने की स्थिति लगभग नामुमकिन है क्योंकि चेयर अपनी बेस चौड़ी कर लेती है और यूजर का बैलेंस बनाए रखती है।

Advertisement

Toyota के मुताबिक, Walk Me को खासतौर पर उन स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है जहां पारंपरिक व्हीलचेयर फंस जाती हैं, जैसे सीढ़ियां, गार्डन की ग्रेवल वॉक या छोटा एलिवेटर। जापानी घरों के ऊंचे फर्श और जेनकन जैसे डिप्स के लिए भी यह चेयर अपने पैर ऊपर-नीचे कर लेती है।

Toyota Walk Me क्या है?

यह एक स्मार्ट चेयर है जो चार रोबोटिक पैरों पर चलती है, सीढ़ियां चढ़ती है और खुद को फोल्ड कर सकती है।

क्या इसे वॉइस से कंट्रोल किया जा सकता है?

हां, Walk Me को वॉइस कमांड से चलाया जा सकता है - जैसे “किचन” कहने पर यह खुद रास्ता तय करती है।

Advertisement

Walk Me की बैटरी कितनी चलती है?

Toyota के अनुसार इसकी बैटरी एक दिन की एक्टिविटी के लिए काफी है, हालांकि कंपनी ने सटीक रेंज नहीं बताई है।

क्या यह चेयर गिर सकती है?

नहीं, इसमें ऑटो-बैलेंस सिस्टम है जो बेस को चौड़ा कर यूजर को स्थिर रखता है, जिससे टिप-ओवर लगभग असंभव है।

Walk Me किन लोगों के लिए बनाई गई है?

यह उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें सीढ़ियों, ऊंचे फर्श या संकरे रास्तों जैसी जगहों पर व्हीलचेयर से दिक्कत होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Toyota, Toyota Walk Me, Toyota Robot Chair, Toyota Robot
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.