• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • OpenAI के नए मॉडल OpenAI o1 और o1 Mini लॉन्च, जवाब देने से पहले सोचता है यह AI मॉडल!

OpenAI के नए मॉडल OpenAI o1 और o1 Mini लॉन्च, जवाब देने से पहले सोचता है यह AI मॉडल!

OpenAI o1 समस्या को सॉल्व करने से पहले सोचता है। यह उस सवाल को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट देता है जिससे उसे आसानी से, और बेहतर तरीके से हल किया जा सके।

OpenAI के नए मॉडल OpenAI o1 और o1 Mini लॉन्च, जवाब देने से पहले सोचता है यह AI मॉडल!

OpenAI ने नया AI मॉडल OpenAI o1 लॉन्च किया है जो सवाल का जवाब देने से पहले सोच सकता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अभी इनका प्रीव्यू जारी किया है।
  • दोनों ही मॉडल्स को इस्तेमाल करने के लिए चार्ज देना होगा।
  • खासतौर पर साइंस, कोडिंग और मैथ्स के लिए इन्हें डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
OpenAI ने नया AI मॉडल लॉन्च किया है जो पहले आए मॉडल्स से ज्यादा सक्षम है। यह कठिन सवालों को भी सुलझा सकता है। इसे OpenAI o1 के नाम से लॉन्च किया गया है। साथ ही इसका एक छोटा वर्जन OpenAI o1 Mini भी पेश किया गया है। सबसे खास बात है कि यह सवाल का जवाब देने से पहले सोच सकता है। कंपनी ने अभी इनका प्रीव्यू जारी किया है। दोनों ही मॉडल्स को इस्तेमाल करने के लिए चार्ज देना होगा यानी ये पेड वर्जन हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में सभी खास बातें। 

OpenAI o1 और OpenAI o1 Mini नाम से नए AI मॉडल मार्केट में आ चुके हैं। OpenAI o1 सीरीज को कंपनी ने कठिन सवालों का जवाब देने के लिए डिजाइन किया है। इसकी खास बात इसकी रीजनिंग क्षमता है। यह लगातार सीखता रहता है और सवाल का जवाब देने से पहले सोचता है। दोनों ही AI मॉडल्स का प्रीव्यू अभी उपलब्ध है। दोनों मॉडल सिर्फ पेड वर्जन में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। 

कंपनी का कहना है कि इनका इस्तेमाल कठिन रीजनिंग प्रॉब्लम सॉल्व करने से लेकर कोडिंग तक में भी किया जा सकता है। ये नए AI मॉडल साइंस, मैथ और कोडिंग के एरिया में पिछले मॉडल्स की तुलना में कहीं ज्यादा क्षमतावान हैं। 

कैसे काम करता है OpenAI o1?  
OpenAI o1 रिइन्फोर्समेंट लर्निंग का इस्तेमाल करता है। यानी यह अपने ही दिए गए जवाबों से सीखता है। यह किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले उस पर विचार करता है। यह अपनी गलतियों को सुधार भी सकता है। कंपनी के अनुसार, जब इनका टेस्ट किया गया तो इनकी परफॉर्मेंस फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के PhD स्टूडेंट्स के बराबर रही। साथ ही मैथमेटिक्स और प्रोग्रामिंग के स्टूडेंट्स से भी ये परफॉर्मेंस में बराबरी कर पाए। 

OpenAI o1 समस्या को सॉल्व करने से पहले सोचता है। यह उस सवाल को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट देता है जिससे उसे आसानी से, और बेहतर तरीके से हल किया जा सके। खासतौर पर साइंस, कोडिंग और मैथ्स के लिए इन्हें डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इन्हें क्वांटम ऑप्टिक्स के लिए मैथमेटिक्स फॉर्मूला जेनरेट करने में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »