• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • भारत में AI और डेटा सेंटर्स में 3 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft

भारत में AI और डेटा सेंटर्स में 3 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट की योजना अगले पांच वर्षों में लगभग एक करोड़ लोगों को AI से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग देने की है

भारत में AI और डेटा सेंटर्स में 3 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft

कंपनी की नए डेटा सेंटर्स बनाने की भी योजना है

ख़ास बातें
  • भारत में माइक्रोसॉफ्ट के पास कई स्थानों पर Azure रीजन हैं
  • कंपनी ने Reliance Jio के साथ भी कैपेसिटी बनाई है
  • अगले पांच वर्षों में कंपनी लगभग एक करोड़ लोगों को AI स्किल्स सिखाएगी
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने भारत में क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्किलिंग में अगले दो वर्षों में तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी की नए डेटा सेंटर्स बनाने की भी योजना है। अगले पांच वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट लगभग एक करोड़ लोगों को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Satya Nadella ने बेंगलुरु में माइक्रोसॉफ्ट AI टुअर में बताया, "भारत में हमारे सबसे बड़े एक्सपैंशन की घोषणा करते हुए मैं वास्तव में उत्साहित हूं। Azure कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए हम तीन अरब डॉलर लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी से मुझे मुलाकात का मौका मिला था। उनके सभी उदाहरणों, उनके विजन और वह कैसे AI मिशन को आगे बढ़ाना चाहते हैं, इसे सुनना बहुत अच्छा था।" 

भारत में माइक्रोसॉफ्ट के पास कई स्थानों पर Azure रीजन हैं। नडेला ने बताया कि कंपनी ने Reliance Jio के साथ भी कैपेसिटी बनाई है। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के पास 60 से अधिक Azure रीजन और 300 से अधिक डेटा सेंटर हैं। नडेला ने कहा कि भारत में कंपनी को शानदार रफ्तार दिख रही है। देश में टेक्नोलॉजी के बढ़ने की दर हैरतअंगेज है। माइक्रोसॉफ्ट की योजना अगले पांच वर्षों में लगभग एक करोड़ लोगों को AI से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग देने की है। पिछले वर्ष कंपनी ने ADVANTA(I)GE India कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य इस वर्ष लगभग 20 लाख लोगों को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने का था। कंपनी ने इस कार्यक्रम के लिए तय अवधि से पहले 24 लाख लोगों को ट्रेनिंग दी है। इस ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वालों में लगभग 65 प्रतिशत महिलाएं थी और इसमें शामिल लगभग 74 प्रतिशत लोग टियर दो और तीन शहरों से थे। 

बड़ी IT कंपनियों में शामिल Accenture ने भी देश में बड़ी संख्या में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हायरिंग करने की योजना बनाई है। इस कंपनी के लगभग 7.7 लाख इंटरनेशनल वर्कर्स में से तीन लाख से अधिक भारतीय हैं। हाल ही में एक्सेंचर की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Julie Sweet ने बताया था, "हम मुख्यतौर पर भारत में हायरिंग कर रहे हैं। हमारी हायरिंग की स्ट्रैटेजी में वास्तव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा था कि एक्सेंचर जेनरेटिव AI में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  3. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  5. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  9. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  10. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »