• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI खा जाएगा बैंकों में नौकरियां! 5 साल में 2 लाख जॉब्‍स हो सकती हैं कम

AI खा जाएगा बैंकों में नौकरियां! 5 साल में 2 लाख जॉब्‍स हो सकती हैं कम

आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से अगले कुछ वर्षों में लाखों की संख्‍या में नौकरियों में कटौती होगी।

AI खा जाएगा बैंकों में नौकरियां! 5 साल में 2 लाख जॉब्‍स हो सकती हैं कम

सर्वे में 93 लोगों में से लगभग एक चौथाई ने कुल कर्मचारियों की संख्या में 5 से 10 फीसदी की तेज गिरावट की भविष्यवाणी की है।

ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल बैंकों में नौकरियों में आ सकती है गिरावट
  • एआई की वजह से चल सकती है जॉब्‍स पर कैंची
  • 5 साल में 2 लाख नौकरियों में कटौती का अनुमान
विज्ञापन
आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से अगले कुछ वर्षों में लाखों की संख्‍या में नौकरियों में कटौती होगी। 
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के अनुसार, ग्‍लोबल बैंक अगले तीन से पांच साल में दो लाख नौकरियों में कटौती करेंगे, क्योंकि जो काम अभी इंसान कर रहे हैं, उनमें एआई का कब्‍जा होता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सर्वे में प्रमुख चीफ इन्‍फर्मेशन और टेक्‍नॉलजी ऑफ‍िसर्स ने यह संकेत दिया है कि वो अपनी एवरेज वर्कफोर्स में 3 फीसदी की कटौती की उम्‍मीद कर रहे हैं। 

रिपोर्ट लिखने वाले ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के सीनियर एनालिस्‍ट टॉमस नोएत्जेल ने कहा है कि बैक ऑफ‍िस, मिडिल ऑफ‍िस और ऑपरेशंस से जुड़ी नौकरियां सबसे ज्‍यादा खतरे में हैं। कस्‍टमर सर्विसेज में बदलाव देखने को मिल सकता है। बड़ी संख्‍या में बॉट इन कामों को मैनेज करते हुए द‍िखाई दे सकते हैं। हालांकि एआई की वजह से ये नौकरियां पूरी तरह से खत्‍म नहीं होंगी, सिर्फ वर्कफोर्स में बदलाव देखने को मिलेगा। 

सर्वे में 93 लोगों में से लगभग एक चौथाई ने कुल कर्मचारियों की संख्या में 5 से 10 फीसदी की तेज गिरावट की भविष्यवाणी की है। सर्वे में सिटीग्रुप इंक., जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक. को शामिल किया गया था।

रिपोर्ट कहती है कि बैंकों ने अपने आईटी सिस्‍टम को एडवांस बनाने में कई साल लगाए हैं। अब वे नेक्‍स्‍ट जेनरेशन तकनीक और एआई टूल्‍स की तरफ आकर्ष‍ित हो रहे हैं। बैंकों को उम्‍मीद है कि इससे उनकी प्रोडक्टिविटी में इजाफा होगा। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि किसी भी सेक्‍टर के मुकाबले एआई के कारण बैंकिंग सेक्‍टर में नौकरियां ज्‍यादा कम होंगी। पूरे बैंकिंग सेक्‍टर में करीब 54 फीसदी जॉब्‍स ऑटोमैटिक हो सकती हैं। हालांकि कई फर्मों ने इस बात पर जोर दिया है कि इस बदलाव की वजह से रोल बदले जाएंगे ना कि उन्‍हें पूरी तरह से खत्‍म किया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. यूट्यूब शॉर्ट्स की स्क्रॉलिंग से हैं परेशान तो ऐसे करें बंद, ये तरीका आएगा काम
  2. iQOO 15T में होगा 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी! Pad 6 Pro के साथ होगा लॉन्च
  3. Samsung का 42 हजार वाला स्मार्टफोन हुआ 6 से भी ज्यादा सस्ता, यहां आया ऑफर
  4. OnePlus 16 में मिल सकते हैं सबसे धांसू फीचर्स, 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी, 240Hz डिस्प्ले!
  5. Vivo X300 FE vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Sony Xperia 1 VIII के लॉन्च की तैयारी, 6.5 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
  9. Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »