Facebook वाली कंपनी में फिर बड़ी छंटनी, 3.5 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे बाहर!

कंपनी अपने वर्कफोर्स में से 3600 कर्मचारियों को कम करने जा रही है।

Facebook वाली कंपनी में फिर बड़ी छंटनी, 3.5 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे बाहर!

Meta ने 2025 की शुरुआत में ही बड़ी छंटनी की घोषणा कर दी है।

ख़ास बातें
  • कंपनी अपने वर्कफोर्स में से 3600 कर्मचारियों को कम करने जा रही है।
  • छंटनी के माध्यम से 5% कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया जाएगा।
  • परफॉर्मेंस आधारित होगी यह छंटनी।
विज्ञापन
Facebook, Instagram, Whatsapp जैसे प्लेटफॉर्म्स की पेरेंट कंपनी Meta में एक बार फिर से छंटनी होने जा रही है। कंपनी की बड़ी पैमाने पर यह दूसरी छंटनी होगी जिसमें 4 हजार के लगभग कर्मचारी प्रभावित होंगे। मेटा उन कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है जो कंपनी के मुताबिक बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की छंटनी कर कंपनी उनकी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रही है। 

Meta ने 2025 की शुरुआत में ही बड़ी छंटनी की घोषणा कर कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी अपने वर्कफोर्स में से 3600 कर्मचारियों को कम करने जा रही है। इस छंटनी के माध्यम से 5% कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी में सितंबर तक 72,400 कर्मचारी काम कर रहे थे। परफॉर्मेंस आधारित छंटनी को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी सुनिश्चित करना चाहती है कि मेटा के अंदर सबसे मजबूत प्रतिभा मौजूद हो। 

मेटा ऐसी पहली कंपनी नहीं है जो परफॉर्मेंस आधारित छंटनी करने जा रही है। अमेरिका की बड़ी कंपनियों में ऐसी छंटनी अक्सर देखने को मिलती रहती है। Microsoft ने भी इसी तरह की छंटनियां पिछले हफ्ते की हैं जिसमें कंपनी ने वर्कफोर्स के लगभग 1 प्रतिशत से कम हिस्से को कम कर दिया। 

छंटनी से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो Google भी बड़ी छंटनी की घोषणा हाल ही में कर चुकी है। इस छंटनी में बड़े पदों के अधिकारी शामिल होंगे। इनमें मैनिजिरीअल (Managerial) और डायरेक्टर्स (Directors) जैसे रोल शामिल होंगे। छंटनी में वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) जैसे पद भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर कंपनी 10% कर्मचारियों को कंपनी से हटाने की तैयारी कर रही है। 

Google में यह छंटनी AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर की जा रही है। साथ ही कंपनी का मकसद एफिशिएंसी को दोगुना करना है। 10 प्रतिशत छंटनियों में से कुछ पदों को इंडिविजुअल कंट्रीब्यूटर रोल में ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि कुछ भूमिकाओं को कंपनी ने खत्म ही कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ सुंदर पिचाई ने एक सर्व-सम्मत बैठक में संकेत दिया था कि प्रबंधक, निदेशक और उपाध्यक्ष की भूमिकाओं में कटौती की जाएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  2. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  5. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  6. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  7. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  8. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  9. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  10. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »