• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • GPAI Summit 2023: ''AI' की दुनिया में भारत कैसे है विश्व गुरू...' जानें पीएम मोदी का ब्लॉग क्या कहता है?

GPAI Summit 2023: ''AI' की दुनिया में भारत कैसे है विश्व गुरू...' जानें पीएम मोदी का ब्लॉग क्या कहता है?

अपकमिंग समिट में AI Expo सहित विभिन्न सेशन होंगे, जिसमें 150 स्टार्टअप और उनकी ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।

GPAI Summit 2023: ''AI' की दुनिया में भारत कैसे है विश्व गुरू...' जानें पीएम मोदी का ब्लॉग क्या कहता है?
ख़ास बातें
  • PM Modi ने लोगों को GPAI Summit 2023 के लिए आमंत्रित किया
  • 12 दिसंबर से शुरू होगा और अगले दो दिनों तक चलेगा समिट
  • पीएम मोदी का लेटेस्ट ब्लॉग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस करता है
विज्ञापन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 दिसंबर को शुरू होने वाले अपकमिंग ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट 2023 (GPAI) में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए एक ब्लॉग लिखा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से विकास को पहचानते हुए, पीएम मोदी ने इसकी तेजी से वृद्धि और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की। उनका कहना है कि AI प्रतिभाशाली दिमागों की नई पीढ़ी के हाथों में रहते हुए नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि AI के विकास में भारत एक महत्वपूर्ण और एक्टिव योगदान देगा और बताया कि पिछले 9 से 10 वर्षों में भारत और उसके नागरिकों ने टेक्नोलॉजी की मदद से ऊंची छलांग लगाई है।

Linkedin में ब्लॉग शेयर करते हुए PM Modi ने लोगों को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट 2023 (GPAI) के लिए आमंत्रित किया, जो 12 दिसंबर से शुरू होगा और अगले दो दिनों तक चलेगा। उनका ब्लॉग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस करता है। उन्होंने बताया कि भारत, अपने जीवंत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और प्रतिभाशाली वर्कफोर्स के साथ, AI के ग्लोबल डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है। 

ग्लोबल लेवल पर स्केलेबल, सुरक्षित, किफायती, टिकाऊ और अनुकरणीय समाधानों पर जोर देते हुए, पीएम मोदी ने भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पहल को एक अनुकरणीय प्रयास के रूप में बताया।

अपने ब्लॉग में पिछले दशक में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, प्रधान मंत्री ने इस सफलता का श्रेय मोबाइल प्रौद्योगिकी, इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल समावेशन के लिए स्केलेबल मॉडल के तेजी से प्रसार को दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ ही वर्षों में वह हासिल कर लिया जो अन्य देशों को एक पीढ़ी लग गई।

पीएम मोदी ने ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म के महत्व पर भी बात की, जिसका भारत सह-संस्थापक है। 28 सदस्य देशों और यूरोपीय संघ के साथ, GPAI का लक्ष्य AI के जिम्मेदार डेवलपमेंट और उपयोग का मार्गदर्शन करना है। 

अपकमिंग समिट में AI Expo सहित विभिन्न सेशन होंगे, जिसमें 150 स्टार्टअप और उनकी ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »