• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • 4 पैरों वाला AI कुत्ता 60 बम स्क्वाड में शामिल, 360 डिग्री देख सकता है, कीमत 90 लाख रुपये!

4 पैरों वाला AI कुत्ता 60 बम स्क्वाड में शामिल, 360 डिग्री देख सकता है, कीमत 90 लाख रुपये!

2019 में लॉन्च हुआ Spot रोबोट डॉग पहले इंडस्ट्रियल साइट्स पर इस्तेमाल होता था, लेकिन अब यह तेजी से पुलिस और बम स्क्वाड में शामिल हो रहा है। इसकी बढ़ती क्षमता ने उत्साह और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं।

4 पैरों वाला AI कुत्ता 60 बम स्क्वाड में शामिल, 360 डिग्री देख सकता है, कीमत 90 लाख रुपये!

Photo Credit: Boston Dynamics

ख़ास बातें
  • Spot अब 60 से ज्यादा बम स्क्वाड में शामिल
  • इंडस्ट्रियल रोबोट से पुलिस टूल तक का सफर
  • AI रोबोट पर बढ़ता भरोसा और बढ़ती चिंता
विज्ञापन

Boston Dynamics ने Spot नाम के रोबोट डॉग को पहली बार 2019 में लॉन्च किया था और उस समय इसे पूरी तरह इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया था। इसका काम था फैक्ट्री निरीक्षण, पाइपलाइन मॉनिटरिंग, खतरनाक जगहों पर डॉक्यूमेंटेशन और ऐसे लोकेशन में भेजना जहां इंसान को भेजना जोखिम भरा हो। लेकिन पिछले कुछ सालों में Spot का रोल बड़े पैमाने पर बदल गया है। अब यह रोबोट AI रोबोट डॉग सिर्फ इंडस्ट्रियल साइट पर नहीं, बल्कि शहरों की सड़कों और पुलिस डिपार्टमेंट के बॉम्ब स्क्वाड यूनिट्स में भी दिखाई देने लगा है।

ब्लूमबर्ग में कंज्यूमर टेक रिपोर्टर समांथा मर्फी कैली का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में Spot को दुनिया भर में लगभग 60 से ज्यादा बम स्क्वाड्स में डिप्लॉय किया जा चुका है। यह बदलाव जितना टेक-एडवांस्ड लगता है, उतना ही डर भी पैदा करता है, क्योंकि सवाल उठता है कि क्या AI और रोबोट सिस्टम अभी इतने परिपक्व हो चुके हैं कि इन पर विस्फोटक जैसी खतरनाक स्थितियों में भरोसा किया जाए? रोबोटिक्स का यह तेज फैलाव उत्साहित भी करता है और कई लोगों को आशंकित भी। चलिए आपको चार पैरों वाले इस रोबोट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है Spot?

Spot एक चार-पैर वाला रोबोट डॉग है, जिसे Boston Dynamics ने ऊबड़-खाबड़ सतहों, तंग जगहों और हाई-रिस्क एरिया में काम करने के लिए बनाया है। इसका डिजाइन ऐसा है कि यह बिल्कुल कुत्ते की तरह चलता, मुड़ता, उछलता और सीढ़ियां भी चढ़ सकता है। पारंपरिक पहिए वाले रोबोट जहां रुक जाते हैं, Spot वहां आराम से आगे बढ़ जाता है।

Spot की टेक्नोलॉजी और फीचर्स

Spot में 360-डिग्री विजन के लिए कई कैमरे लगे होते हैं। इसे LIDAR सेंसर, थर्मल कैमरा और गहराई मापने वाले सेंसर से मॉडिफाई भी किया जा सकता है। इसका AI सिस्टम रियल-टाइम में इलाके का मैप बनाता है, बाधाओं को पहचानता है और खुद रास्ता निकाल लेता है।

यह रोबोट डॉग 14 किलोग्राम तक पेलोड उठा सकता है, जिसमें कैमरे, रोबोटिक आर्म या बम-डिस्पोजल टूल शामिल हो सकते हैं। बैटरी पर यह एक बार में लगभग 90 मिनट तक चलने का दावा करता है और बेहद ऊबड़-खाबड़ इलाके में भी संतुलन नहीं खोता।

पुलिस और बम स्क्वाड इसे क्यों अपना रहे हैं?

  • बॉस्टन डायनामिक्स का मानना है कि यह मानव जीवन को खतरे से दूर रखता है
  • संदिग्ध पैकेज, बैग या बम के पास रोबोट को भेजना ज्यादा सुरक्षित है
  • थर्मल और 360-डिग्री कैमरों से पुलिस को लाइव विजुअल्स मिलते हैं
  • भीड़-भाड़ या जोखिम वाले इलाके में बिना देरी के सिचुएशन एनालिसिस कर सकता है
  • Spot को रिमोट से ऑपरेट किया जा सकता है, इसलिए अधिकारी दूर बैठकर भी खतरे का आकलन कर सकते हैं।

Spot की कीमत कितनी है?

Spot की बेस कीमत लगभग 1 लाख डॉलर (लगभग 88.5 लाख रुपये) है, जो कॉन्फिगरेशन के अनुसार बदलत सकती है। यदि इसमें LIDAR, रोबोटिक आर्म या बम-डिस्पोजल टूल जोड़ा जाए, तो इसकी लागत लगभग 20-30% तक भी बढ़ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Boston Dynamics, Spot, Spot Robot, Robot Dog, AI Robot, Spot Robot Dog
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  2. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  3. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  4. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  5. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  6. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  7. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  8. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »