आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विस्तार दुनिया भर में तेजी से हो रहा है और अधिकतर देश इस पर जमकर खर्च कर रहे हैं।
Photo Credit: Pexels/
AI का विस्तार दुनिया भर में तेजी से हो रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विस्तार दुनिया भर में तेजी से हो रहा है और अधिकतर देश इस पर जमकर खर्च कर रहे हैं। मगर अब चीन और अमेरिका इसे अलग ही लेवल पर लेकर जा रहे हैं। दरअसल मामला यह है कि अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) ने चीनी टेक कंपनी अलीबाबा (Alibaba) पर आरोप लगाया कि उसने एक बड़ा और सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर Claude AI मॉडल की सबसे स्मार्ट कैपेसिटी की नकल की है। आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, Anthropic ने अमेरिकी सीनेट बैंकिंग कमेटी को एक औपचारिक चेतावनी पत्र भेजकर इस पूरे मामले की जानकारी दी। एन्थ्रोपिक ने दावा किया है कि अलीबाबा और उसकी इंटरनल AI लैब से जुड़े लोगों ने 22 अप्रैल से लेकर 5 जून के बीच कुछ ही हफ्तों में लगभग 25 हजार फेक अकाउंट बनाए। इन बॉट्स ने Claude के साथ 2.88 करोड़ बार अलग-अलग संवाद करके डाटा एक्सेंज किया। इस प्रक्रिया में सिस्टम के सोचने-समझने के तरीकों और कठिन फैसले लेने वाले फ्रेमवर्क को निशाना बनाया गया।
बिना मेहनत के टेक्नोलॉजी पाना
पहले भी की है डेटा की नकल
Anthropic पहले भी इसी प्रकार के ट्रेंड देखें और इसको उसकी का हिस्सा मानता है। इस साल की शुरुआत में लैब ने अन्य चीनी एआई कंपनियों जैसे कि DeepSeek, MiniMax और Moonshot AI आदि से संबंधित इसी प्रकार के डेटा एकत्रित करने वाले ऑपरेशन देखे थे। इस तरह के कैंपेन विदेशी कंपनियों को बहुत बड़ी बढ़त दे रहे हैं, जिससे उन्हें बिना ज्यादा मेहनत किए एडवांस टेक्नोलॉजी को कॉपी करने में मदद मिल रही है।
एन्थ्रोपिक पर पड़ा असर
पेंटागन (यूएसए के रक्षा विभाग का मुख्यालय) ने हाल ही में Alibaba को चीनी मिलिट्री कंपनियों की लिस्ट में डाल दिया है, जिसको लेकर अलीबाबा अभी कोर्ट में विरोध कर रही है। इसके अलावा वॉशिंगटन पूरे इंडस्ट्री पर सख्ती बढ़ा रहा है और टेक लैब्स को चेतावनी दे रहा है कि वे विदेशी डेटा चोरी से बचने के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएं। अमेरिकी सरकार ने हाल ही में Anthropic पर सख्त एक्सपोर्ट कंट्रोल लागू किए हैं। इसके चलते कंपनी को दुनिया भर में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल का एक्सेस बंद करना पड़ा। साथ ही साथ उसके एग्जीक्यूटिव वॉशिंगटन में सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला