• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Barbie Box ट्रेंड से पर्यावरण को खतरा! खुद को डिजिटल डॉल बनाने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चिंता

Barbie Box ट्रेंड से पर्यावरण को खतरा! खुद को डिजिटल डॉल बनाने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चिंता

अपने इंटरव्यू में प्रोफेसर जीना नेफ ने कहा कि ChatGPT "ऊर्जा की बर्बादी" कर रहा है और इसे ऑपरेट करने वाले डेटा सेंटर सालाना 117 देशों से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करते हैं।

Barbie Box ट्रेंड से पर्यावरण को खतरा! खुद को डिजिटल डॉल बनाने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चिंता

Photo Credit: Instagram (ayla.the.boxer, abby.geter)

ख़ास बातें
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI डॉल जेरनेशन पर्यावरण के लिए खतरा
  • इसे ऑपरेट करने वाले डेटा सेंटर हर साल 117 देशों से अधिक बिजली यूज करते है
  • हर बार जब हम AI मीम बनाते हैं, एक पेड़ मरता है: TechRadar US एडिटर
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर आपको अपने दोस्त या रिश्तेदार किसी टॉय बॉक्स में मिनी वर्जन में नजर आ रहे होंगे। ये है लेटेस्ट AI Doll Generator ट्रेंड, जिसमें लोग खुद को छोटे-छोटे एक्शन फिगर्स और डॉल्स के रूप में पेश कर रहे हैं, वो भी बिल्कुल Barbie या सुपरहीरो बॉक्स स्टाइल में। ये ट्रेंड सिर्फ आम यूजर्स तक सीमित नहीं है। बड़े-बड़े ब्रांड्स और इन्फ्लुएंसर्स भी अब अपने "पॉकेट-साइज्ड" वर्जन बनवाकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस ट्रेंड के पीछे की टेक्नोलॉजी इतनी मासूम नहीं जितनी दिखती है।

BBC के साथ एक इंटरव्यू में, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन की प्रोफेसर जीना नेफ ने कहा कि ChatGPT "ऊर्जा की बर्बादी" कर रहा है और इसे ऑपरेट करने वाले डेटा केंद्र प्रतिवर्ष 117 देशों से अधिक बिजली का उपयोग करते हैं। इससे पहले हम आगे बढ़े, आपके लिए इस ट्रेंड के बारे में जानना जरूरी होगा।
 

कैसे बनता है ये AI Doll?

प्रोसेस सीधा है, किसी AI टूल, जैसे ChatGPT+DALL·E या अन्य पर यूजर अपनी एक फोटो अपलोड करता है और इसके बाद एक प्रॉम्प्ट लिखता है, जैसे कि वे किस लुक में नजर आना चाहते हैं। बॉक्स कैसा हो, बैकग्राउंड, कपड़े, एक्सेसरीज और यहां तक कि बॉक्स पर टेक्स्ट या फॉन्ट भी यूजर अपनी मर्जी से तय करते हैं।

टूल्स फिर उस इनपुट के आधार पर एक इमेज तैयार करते हैं जिसमें यूजर एक टॉय की तरह पैकेज्ड नजर आता है। हालांकि, कई बार ये इमेज सही नहीं बनती और सोशल मीडिया पर ऐसे फनी रिजल्ट भी काफी वायरल हो रहे हैं।
 

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

जैसा कि हमने बताया, अपने इंटरव्यू में प्रोफेसर जीना नेफ ने कहा कि ChatGPT "ऊर्जा की बर्बादी" कर रहा है और इसे ऑपरेट करने वाले डेटा सेंटर सालाना 117 देशों से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, "चैटजीपीटी बार्बी हमारी निजता, हमारी संस्कृति और हमारे ग्रह के लिए तिहरे खतरे का के समान है। जबकि निजीकरण अच्छा लग सकता है, ये सिस्टम ब्रांड और चरित्र को एक ब्लेंडर में डाल रहे हैं, जिससे जो भी गड़बड़ होगी, उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।"

वहीं, TechRadar के US एडिटर लांस यूलेनॉफ मजाक में कहते हैं, “हर बार जब हम AI मीम बनाते हैं, एक पेड़ मरता है।”
उनका मानना है कि असल में AI कंटेंट जेनरेशन का एनवायरमेंट पर सीधा असर पड़ रहा है।

इसके अलावा, कुछ लोगों ने ये भी सवाल उठाए हैं कि AI मॉडल्स को बनाने के लिए जिन इमेजेस और डेटा का इस्तेमाल हुआ, वो कई बार बिना क्रेडिट या रॉयल्टी के उठाए गए हैं।

रिपोर्ट बताती है कि PR एजेंसी MSL UK की जो ब्रोमिलो का कहना है कि अगर हमें AI को सही तरीके से यूज करना है तो हमें इसके लिए ठोस नियम और जिम्मेदारी के साथ सोचने की जरूरत है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Barbie Box Trend, AI Doll Trend, AI, ChatGPT
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »