120 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Zebronics Zeb Thunder Max हुए लॉन्च, जानें कीमत

Zebronics का दावा है कि 60% वॉल्यूम पर चलाने पर ये 120 घंटे तक प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

120 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Zebronics Zeb Thunder Max हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Zebronics Zeb Thunder Max वायरलेस हेडफोन्स में 40mm के ड्राइवर दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • म्यूजिक लवर्स के लिए हेडफोन्स में तीन EQ मोड मिल जाते हैं
  • ये 60% वॉल्यूम पर इस्तेमाल करने पर 120 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं
  • 10 मिनट के चार्ज में ही ये 10 घंटे का बैकअप दे सकते हैं
विज्ञापन
Zebronics ने नए वायरलेस हेडफोन्स Zeb Thunder Max लॉन्च किए हैं। कंपनी के अनुसार ये डिजाइन में काफी हल्के हैं और सॉफ्ट ईयर कुशन के साथ आते हैं। इनमें 40mm के ड्राइवर मिलते हैं जो डीप बेस और रिच साउंड देने की क्षमता रखते हैं। इनका फोल्डेबल डिजाइन इन्हें पोर्टेबल भी बनाता है और आसानी से इन्हें साथ में लेकर ट्रेवल भी किया जा सकता है। Zebronics का दावा है कि 60% वॉल्यूम पर चलाने पर ये 120 घंटे तक प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Zebronics Zeb Thunder Max price

Zebronics Zeb Thunder Max को कंपनी ने Black, Grey, और Purple कलर में लॉन्च किया है। इनकी शुरुआती कीमत Rs 1,299 है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट समेत Amazon और Flipkart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Zebronics Zeb Thunder Max features

Zebronics Zeb Thunder Max वायरलेस हेडफोन्स में 40mm के ड्राइवर दिए गए हैं जो डीप बेस और रिच साउंड देने का वादा करते हैं। ये फोल्डेबल डिजाइन में आते हैं और वजन में काफी हल्के बताए गए हैं। क्लियर ऑडियो के लिए इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी मिलता है जिससे बैकग्राउंड का शोर काफी हद तक कम हो जाता है। गेमर्स के लिए इसमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया गया है। 

म्यूजिक लवर्स के लिए हेडफोन्स में तीन EQ मोड मिल जाते हैं जिसमें बैलेंस्ड मोड, साउंड मॉन्स्टर मोड, और वोकल एनहांस मोड शामिल हैं। हेडफोन्स में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। ये डुअल पेअरिंग को सपोर्ट करते हैं। हेडफोन्स को एकसाथ 2 डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है।  

बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये 60% वॉल्यूम पर इस्तेमाल करने पर 120 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें रैपिड चार्जिंग फीचर है जिसकी मदद से 10 मिनट के चार्ज में ही ये 10 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें Type-C पोर्ट दिया गया है। वायर्ड यूज के लिए Aux सपोर्ट भी मिल जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »