MWC 2023: अनूठे डिजाइन के साथ लॉन्च हुई Xiaomi Watch S1 Pro

इस स्मार्टवॉच का डिजाइन ट्रेडिशनल मैकेनिकल वॉच के जैसा रखने की कोशिश हुई है। इसे कंपनी की प्रीमियम स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया गया है

विज्ञापन
Written by अली पार्डीवाला, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 18:31 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच में 1.47 इंच AMOLED डिस्प्ले और GPS के लिए सपोर्ट है
  • यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है
  • इसका रिजॉल्यूशन 480x480 पिक्सल का है। इसमें MIUI Watch OS दिया गया है

इस स्मार्टवॉच में 1.47 इंच AMOLED डिस्प्ले और GPS के लिए सपोर्ट है

चाइनीज स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S1 Pro को इस वर्ष के MWC में Xiaomi 13 के स्मार्टफोन्स के साथ दुनिया भर में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच का डिजाइन ट्रेडिशनल मैकेनिकल वॉच के जैसा रखने की कोशिश हुई है। इसे कंपनी की प्रीमियम स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया गया है। 

Xiaomi Watch S1 Pro का प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच में 1.47 इंच AMOLED डिस्प्ले और GPS के लिए सपोर्ट है। इसे पिछले वर्ष चीन में 1,499 युआन (लगभग 17,900 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसका इंटरनेशनल प्राइस कुछ अधिक 299 यूरो (26,200 रुपये) रखा गया है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें से एक रबड़ स्ट्रैप के साथ ब्लैक कलर और दूसरा लेदर स्ट्रैप के साथ सिल्वर कलर में है। इस स्मार्टवॉच के भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसके जल्द देश में लॉन्च होने की संभावना है। शाओमी ने इससे पहले Watch S1 को देश में लॉन्च नहीं किया था। कंपनी ने MWC में Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स और Buds 4 Pro वायरलेस ईयरफोन भी लॉन्च किए हैं।

Xiaomi Watch S1 Pro में स्टेनलेस स्टील का फ्रेम और एक रोटेटिंग क्राउन है। इसके साथ एक अतिरिक्त फिजिकल बटन और सैफायर ग्लास दिया गया है जो इस स्मार्टवॉच को एक स्टैंडर्ड मैकेनिकल वॉच की तरह दिखाता है। इसका रिजॉल्यूशन 480x480 पिक्सल का है। इसमें MIUI Watch OS दिया गया है। 

कंपनी ने Xiaomi 13 सीरीज का हाई एंड वेरिएंट Xiaomi 13 Pro मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन चाइनीज मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसे भारत में Leica के साथ साझेदारी के तहत पेश किया गया है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। एमेजॉन ने शाओमी के इस फोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई है। इसके अलावा यह फोन बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिशियल साइट पर भी उपलब्ध होगा। शाओमी ने इसमें सेंसर के लिए Leica के साथ साझेदारी की है। इसके Leica का 75mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस वाला पहला फोन होने का दावा किया गया है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.