Xiaomi TWS 3 Pro ईयरबड्स की लॉन्चिंग जल्‍द, ANC फीचर के साथ 10 हजार रुपये से कम में दिखाएंगे दम!

Xiaomi TWS 3 Pro में एर्गोनोमिक डिजाइन है और ये अडेप्टिव ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें वॉयस-एन्हांसिंग मोड, एंबिएंट मोड और थ्री-स्टेज नॉइस रिडक्शन फीचर भी मिलता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 28 नवंबर 2021 16:58 IST
ख़ास बातें
  • ये ईयरबड्स दिसंबर 2021 या अगले साल जनवरी में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं
  • एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन ऑफ रहे, तो ईयरफोन 6 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं
  • उम्मीद की जा रही है कि शाओमी एक नए स्पीकर का ऐलान भी कर सकती है

इन ईयरफोन को IP55 रेटिंग मिली है यानी ये धूल और पानी से बचे रहते हैं।

Xiaomi TWS 3 Pro ईयरफोन जल्द इंडियन मार्केट में दस्‍तक दे सकते हैं। शाओमी की तरफ से इसका ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन किया जाना बाकी है, लेकिन एक टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi के ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स, दिसंबर 2021 या अगले साल जनवरी में देश में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। ये ईयरफोन Xiaomi Civi स्‍मार्टफोन के साथ इस साल सितंबर महीने में चीन में लॉन्‍च हुए थे। अडैप्टिव एक्टिव नॉइस कैंसि‍लेशन (ANC) इन ईयरफोन की बड़ी खूबियों में से एक हैं।  

Xiaomi TWS 3 Pro के इंडिया लॉन्‍च से जुड़ीं डिटेल्‍स को जाने-माने टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने 91Mobiles के सहयोग से शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi के इन ईयरफोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि शाओमी एक नए स्पीकर का ऐलान भी कर सकती है। यह स्‍पीकर किस रेंज और कैटिगरी का होगा, इसके बारे में अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
Advertisement

गौरतलब है कि Xiaomi TWS 3 Pro ईयरफोन को चीन में CNY 699 (लगभग 8000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। ये ईयरफोन ब्लैक, ग्रीन और वॉइट कलर ऑप्‍शन में आते हैं। 

यह भी याद रहे कि इन ईयरबड्स को Xiaomi Civi स्मार्टफोन और Xiaomi Watch Color 2 स्मार्टवॉच के साथ अनवील किया गया था। Xiaomi TWS 3 Pro पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi TWS ईयरफोन 2 की जगह लेंगे और 10 हजार रुपये से कम प्राइस सेगमेंट में दम दिखाएंगे।
Advertisement

Xiaomi TWS 3 Pro में एर्गोनोमिक डिजाइन है और ये अडेप्टिव ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें वॉयस-एन्हांसिंग मोड, एंबिएंट मोड और थ्री-स्टेज नॉइस रिडक्शन फीचर भी मिलता है। ये ईयरबड्स मैक्सिमम 40 डेसिबल तक शोर को कम कर सकते हैं। इन्‍हें यूएसबी टाइप-सी की मदद से चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi TWS 3 Pro में LHDC 4.0 कोडेक का भी सपोर्ट है।
Advertisement

ईयरफोन को IP55 रेटिंग मिली है यानी ये धूल और पानी से बचे रहते हैं। शाओमी का दावा है कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन ऑफ रहे, तो ईयरफोन 6 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं, जबक‍ि चार्जिंग केस के साथ 27 घंटों की पावर मिल जाती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.