5MP कैमरा के साथ Xiaomi ने पेश किया अपना पहला स्मार्ट चश्मा, कर सकेंगे कॉल भी...

Xiaomi के नए स्मार्ट ग्लासेस को पेश कर दिया गया है, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। ग्लोबल मार्केट में पेश करने से पहले इस वियरेबल को चीन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

5MP कैमरा के साथ Xiaomi ने पेश किया अपना पहला स्मार्ट चश्मा, कर सकेंगे कॉल भी...
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Glasses में मिलेगा रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर
  • 51 ग्राम भारी है शाओमी का यह नया स्मार्ट ग्लास
  • ग्लोबल लॉन्च होने से पहले चीन में उपलब्ध कराया जाएगा ग्लास
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने नए Xiaomi Smart Glasses से पर्दा उठा दिया है, जो कि कंपनी का पहला आई वियरेबल डिवाइस है। शाओमी स्मार्ट ग्लास देखने में बिल्कुल समान्य सनग्लास जैसा लगता है, लेकिन इसमें सेंसर्स और कई स्मार्ट फीचर्स को इनेबल करने के लिए इसमें इमेजिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें नेविगेशन और रियल-टाइम टेक्स्ट ट्रांसलेशन आदि शामिल हैं। शाओमी स्मार्ट ग्लासेस काफी हल्के हैं, जिनका भार 51 ग्राम है। इनमें नया माइक्रोएलईडी ऑप्टिकल वेबगाइड टेक्नोलॉजी दी गई है, ताकि आपकी आंखों के सामने मैसेज व नोटिफिकेशन को डिस्प्ले किया जा सके। इन स्मार्ट ग्लासेस को लेकर यह भी कहा गया है कि इनके जरिए कॉल भी किया जा सकता है, AR का इस्तेमाल करके नेविगेशन किया जा सकता है, फोटो ली जा सकती है व आंखों के सामने टेक्स्ट को ट्रांसलेट किया जा सकता है।

Xiaomi के नए स्मार्ट ग्लासेस को पेश कर दिया गया है, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। ग्लोबल मार्केट में पेश करने से पहले इस वियरेबल को चीन में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं, शाओमी के इन नए वियरेबल की टक्कर मार्केट में हाल ही में लॉन्च हुए Facebook Ray-Ban Stories smart ग्लासेस से होगी। फेसबुक ने कई फंक्शनेलिटी को सक्षम करने के लिए इनमें Classic Wayfarer फ्रेम और इंटीग्रेटिड स्मार्ट कॉम्पोनेंट को अडैप किया है।

शाओमी स्मार्ट ग्लासेस में वर्गाकार फ्रेम दिया गया है, जिसके ऊपर बैंड दिया गया है। कानों के ऊपर से गुज़रने वाला बैंड थोड़ा मोटा है, हो सकता है कि इसमें सेंसर्स को जगह दी गई हो। जैसे कि हमने बताया इन ग्लासेस में MicroLED imaging technology का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी का कहना है कि माइक्रोएलईडी में हाई पिक्सल डेंसिटी मौजूद है और इसका स्टक्टचर काफी सरल है। यह कॉम्पेक्ट डिस्प्ले प्रदान करने के साथ-साछ स्क्रीन नेविगेशन में भी काफी आसान है। इसकी डिस्प्ले चिप का डायमेंशन महज 2.4x2.02mm है।

Xiaomi ने इनमें मोनोक्रोम डिस्प्ले सॉल्यूशन का चयन किया है, जिससे पर्याप्त लाइट पास हो सके। वहीं, यह 2 मिलियन निट्स ब्राटइटनेस तक पहुंचने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि शाओमी स्मार्ट ग्लासेस में 497 कॉम्पोनेंट्स इंटीग्रेट किए गए हैं, इनमें मिनिएचर सेंसर और कम्यूनिकेशन मॉड्यूल्स शामिल हैं। शाओमी का कहना है कि वियरेबल नेविगेशन करने, फोटो लेने, टेलीप्रोम्पटर के रूप में काम करने और रियल टाइम टेक्स्ट और फोटो ट्रांसलेशन जैसे काम करने में सक्षम है।

इन ग्लासेस का भार केवल 51 ग्राम है और इनमें वॉयस कमांड के लिए XiaoAI AI असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। इसे ‘Primary interaction method' कहा जाता है। ग्लास आपको नोटिफिकेशन को फिल्टर करता है और केवल जरूरी नोटिफिकेशन को ही डिस्प्ले करता है। उदाहरण के लिए ग्लास स्मार्ट होम अलार्म, ऑफिस ऐप्स की जरूरी जानकारी और जरूरी कॉन्टेक्ट्स के मैसेज्स को प्राथमिकता देता है। नए ग्लास में बिल्ट-इन डुअल Beamforming Microphone और Speaker दिया गया है, जो कि फोन कॉलिंग फीचर को इनेबल करता है। इसके अलावा, यह आपको वास्तविक समय में आपके सामने की सड़कों और मैप्स को प्रस्तुत करता है।

फोटो लेने व टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने के लिए चश्मे में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि शाओमी स्मार्ट ग्लासेस ऑडियो को भी टेक्स्ट में ट्रांसलेट करने में सक्षम है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें क्वाड-कोर ARM प्रोसेसर, टच पैड और वाई-फाई व ब्लूटूथ सपोर्ट मौजूद है। शाओमी का कहना है कि स्मार्ट ग्लासेस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »