Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
Xiaomi Smart Band 10 Pro में एक बड़ा रेकटेंलुगर डिजाइन होगा, जिसमें पिल-शेप पैनल है। इसमें 1.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 480×400 पिक्सल है। Smart Band 10 Pro में एल्युमीनियम बॉडी का उपयोग होने की उम्मीद है। यह बैंड 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट कर सकता है। इसमें नेविगेशन के लिए टचस्क्रीन का उपयोग किया जाएगा।