शाओमी ने करीब 2,000 रुपये में लॉन्च किया वीआर हेडसेट

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2016 17:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के नए वर्चुअल रियालिटी हेडसेट की कीमत 199 चीनी युआन है
  • यह मी नोट 2, मी 5एस, मी 5एस प्लस व मी 5 के साथ ही काम करेगा
  • कंपनी ने शाओमी मी नोट 2 और मी मिक्स स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है
शाओमी ने मंगलवार को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी नोट 2 से पर्दा उठाया। इसके साथ लिमिटेड एडिशन कंसेप्ट स्मार्टफोन मी मिक्स को भी लॉन्च किया गया। लेकिन शाओमी के पिटारे में और भी कुछ था। उसने अपने नए वीआर हेडसेट मी वीआर को भी लॉन्च किया है। शाओमी के नए वर्चुअल रियालिटी हेडसेट की कीमत 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) है।

याद रहे कि कंपनी ने इस साल अगस्त महीने में मी वीआर हेडसेट को पेश किया था। यह टू-वे-ज़िपर डिज़ाइन के साथ आता है और इसे बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब कंपनी ने इसके अपग्रेडेड वेरिएंट को मार्केट में उतारा है। शाओमी का नया वर्चुअल रियालिटी हेडसेट 16 मिलीसेकेंड अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र के एक्शन और वर्चुअल रियालिटी के रिस्पॉन्स में बेहद ही कम समय लगेगा।

मी वीआर हेडसेट में इनरशियल मोशन कंट्रोलर है जो टच कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है। इसमें एक बिल्ट-इन मोशन सेंसर भी है। इसे शाओमी के स्मार्टफोन इकोसिस्टम के साथ ऑप्टिमाइज़ किया गया है। फिलहाल, यह चीन में शाओमी मी नोट 2, मी 5एस, मी 5एस प्लस और मी 5 स्मार्टफोन के साथ ही काम करेगा।

शाओमी का कहना है कि मोशन से बीमार हो जाने वाले वीआर यूज़र को कम दिक्कत होगी। मी वीआर हेडसेट का अपना यूज़र इंटरफेस है। इसके साथ शाओमी का अपना वीआर स्टोर भी है जिसमें कई चीनी गेम और यूट्यूब जैसे कई वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi VR, Mi VR, Wearables
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.