Xiaomi Mi Band 3 आ रहा है भारत, अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी

Xiaomi Mi Band 3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाना है। Xiaomi का यह स्मार्ट फिटनेस ऐप बीते साल मई में लॉन्च किए गए Mi Band 2 का अपग्रेड है।

Xiaomi Mi Band 3 आ रहा है भारत, अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी

Xiaomi Mi Band 3 की कीमत हो सकती है करीब 2,000 रुपये

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 3 में 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • शाओमी मी बैंड 3 में ऐप और कॉल के नोटिफिकेशन आएंगे
  • Amazon India ने Mi Band 3 के लिए अलग वेबपेज लाइव किया है
विज्ञापन
Xiaomi Mi Band 3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाना है। Xiaomi का यह स्मार्ट फिटनेस ऐप बीते साल मई में लॉन्च किए गए Mi Band 2 का अपग्रेड है। अब इसका टीज़र Amazon.in पर जारी किया गया है। इस ई-कॉमर्स साइट की टीज़र से यह साफ है कि शाओमी मी बैंड 3 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिेलेगा। अमेज़न इंडिया ने इसके लिए #SmarterLiving हैशटैग का इस्तेमाल किया है जो Xiaomi के स्मार्ट लिविंग इवेंट की ओर इशारा है। बता दें कि शाओमी का इवेंट 27 सितंबर को बैंगलुरू में आयोजित होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह चीनी कंपनी इवेंट में मी बैंड 3 के अलावा कई अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी।

Amazon India ने Mi Band 3 के लिए अलग वेबपेज लाइव किया है। टीज़र तो लॉन्च की ओर इशारा है ही, साथ में ऑनलाइन लिस्टिंग में रियल टाइम फिटनेस ट्रैकिंग और बेहतर बैटरी लाइफ का दावा है। इसके अलावा नए मी बैंड में बड़े डिस्प्ले होने का टीज़र जारी हुआ है।
 
xiaomi
 

Mi Band 3 कीमत और स्पेसिफिकेशन

फिलहाल, भारत में शाओमी मी बैंड 3 की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, चीन में Mi Band 3 का दाम 169 चीनी युआन (करीब 1,800 रुपये) से शुरू होता है। Xiaomi ने मी बैंड का एनएफसी वर्ज़न भी उतारा है जो 199 चीनी युआन (करीब 2,100 रुपये) का है। याद रहे कि भारत में Mi Band 2 को सितंबर में 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

नया मी बैंड मॉडल कंपनी के Mi Band 2 का अपग्रेड है। यह कैपसिटिव टचस्क्रीन के साथ आता है और यह 5 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है और यह तीन रंग में उपलब्ध होगा

पिछले साल के Mi Band 2 की तरह शाओमी मी बैंड 3 में ऐप और कॉल के नोटिफिकेशन आएंगे। इसमें मोशन ट्रैकिंग के साथ हेल्थ मैनेजमेंट फीचर भी है। यह वाटर-रेसिस्टेंट भी है। इसके बारे में 50 मीटर तक डीप वाटर में डूबने पर कुछ नहीं होने का दावा किया गया है। Xiaomi ने आईपी रेटिंग के बारे में कुछ नहीं बताया है। शाओमी मी बैंड 3 एंड्रॉयड 4.4 और उसके बाद, या आईओएस 9.0 और उसके बाद के ओएस वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा। Mi Band 2 की तरह यह वियरेबल इसे पहनने वाले यूज़र के मीयूआई स्मार्टफोन को अपने आप अनलॉक कर देगा। Xiaomi ने यह भी दावा किया है कि पीडोमीटर बेहतर हो गया है। इसमें कॉलर आईडी/ रीजेक्ट फीचर है। इसके अलावा एक जगह पर लंबे वक्त तक ना बैठने देने के लिए रीमाइंडर भी लगाया जा सकता है।

जहां Mi Band 2 में 0.42 इंच का ओलेड पैनल था, Xiaomi Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। नए डिस्प्ले में यूज़र इनकमिंग कॉल और टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट तो देख ही पाएंगे, साथ में मौज़ूदा वक्त, स्टेप्स की संख्या और हार्ट रेट का भी ज़िक्र होगा। यह 128x80 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। लेटेस्ट मी बैंड मॉडल में हार्ट-रेट (पीपीजी) सेंसर है। यह ट्राइएक्सियल एक्सेलेरेशन सेंसर के साथ आता है। इसमें स्लीप मॉनीटर करने की भी सुविधा है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है। याद रहे कि मी बैंड 2 में 70 एमएएच बैटरी इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, बैटरी लाइफ 20 दिन की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Band 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »