शाओमी एमआई बैंड 2 को जून महीने की शुरुआत में किया जाएगा लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 मई 2016 10:34 IST
इस हफ्ते ही शाओमी ने एक इवेंट का आयोजन किया था। इस दौरान शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट और कंपनी के कस्टमाइज़्ड रॉम एमआईयूआई 8 को लॉन्च किया गया। गौर करने वाली बात है कि इसी इवेंट में कंपनी के लोकप्रिय एमआई बैंड के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस को लॉन्च किया जाना था, लेकिन प्रोडक्शन में देरी के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

याद रहे कि शाओमी के सीईओ जून ली ने लॉच इवेंट से पहले ही एमआई बैंड 2 के लॉन्च में 1 महीने की देरी होने की जानकारी दी थी। ली ने बताया था कि एमआई बैंड 2 का निर्माण आसान नहीं है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

अब कंपनी के सीईओ ली जून ने इस बैंड के लॉन्च की तारीख के संबंध में नया खुलासा किया है। चीन के लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए शाओमी के संस्थापक ने बताया कि प्रोडक्शन का काम तेजी से शुरू हो गया है और एमआई बैंड 2 को जून महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

ज्ञात हो कि एमआई बैंड शाओमी का एक मात्र ऐसा प्रोडक्ट है जो दुनियाभर के देशों में उपलब्ध है। कंपनी की योजना तो अपने एमआई 5 फ्लैगशिप हैंडसेट को अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में बेचने की है, मगर इसमें अभी वक्त लगेगा।
Advertisement

शाओमी के एमआई बैंड 2 में एक स्पोर्ट डिस्प्ले हो सकता है जो इसका सबसे खास फीचर होगा। पिछली जेनरेशन की अपेक्षा यह सबसे बड़ा अपग्रेड होगा। अगली जेनरेशन का एमआई बैंड के बाद कनेक्टेड स्मार्टफोन पर वियरेबल (सिवाय छोटे डिस्प्ले) की निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
Advertisement

खबरों के मुताबिक, एमआई बैंड 2 फिटनेस से जुड़ी दूसरी जानकारियों के अलावा समय भी दिखाएगा। इससे पहले एक लीक तस्वीर में, वियरेबल के डिस्प्ले पर इसके बैटरी स्टेटस को देखा गया था। शाओमी के सीईओ जून ली को भी एक स्मार्ट बैंड पहने देखा जा चुका है, जिसे एमआई बैंड 2 कहा जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mi Band, Mi Band 2, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  11. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.