भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को Redmi Buds 6 लॉन्च होने वाले हैं। Redmi Buds 6 में 5.5 मिमी माइक्रो-पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक यूनिट के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ये ईयरबड्स 49dB तक का एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) प्रदान करते हैं। बैटरी बैकअप के मामले में ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक प्रदान करते हैं, वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल 42 घंटे तक इस्तेमाल किए जाते हैं।
शाओमी (Xiaomi) ने गुरुवार को चीन में कई नए गैजेट्स लॉन्च किए। उसने Redmi K80 सीरीज को अनवील किया। साथ ही Redmi Buds 6 Pro ईयरबड्स भी लॉन्च किए। Buds 6 Pro को लेकर दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्हें 2 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है और सिंगल फुल चार्ज में ये 36 घंटों तक चल जाएंगे। इनमें ट्रिपल ड्राइवर लगाए गए हैं, ताकि बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी यूजर्स को मिले।
Redmi Buds 6 Lite को Xiaomi ने अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। नए ईयरबड्स 40dB ANC तक सपोर्ट करने का दावा करते हैं। रेडमी ने इनमें केस के साथ एक बार चार्ज करने पर कुल 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। गोल स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एक पारंपरिक इन-ईयर डिजाइन को स्पोर्ट करते हैं।
Xiaomi ने नए ईयरबड्स Redmi Buds 6 को लॉन्च किया है। इनमें डुअल ड्राइवर लगे हैं, नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है, और 42 घंटे तक बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। ये केवल 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। Redmi Buds 6 की कीमत 199 युआन (लगभग 2300 रुपये) है।
चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Redmi के Buds 6 Lite का ब्रिटेन में प्राइस 14.99 पाउंड (लगभग 1,700 रुपये) का है। ये TWS ईयरफोन व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।