Xiaomi ने वायरलेस ईयरबड्स में नए Redmi Buds 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें 12.4mm के टाइटेनियम ड्राइवर मिलते हैं। साथ में 5.5mm के माइक्रो पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक ड्राइवर्स का सपोर्ट दिया गया है। ये 49dB ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें 42 घंटे तक का बैकअप कंपनी ने देने की बात कही है। कीमत 2999 रुपये है।
शाओमी (Xiaomi) ने गुरुवार को चीन में कई नए गैजेट्स लॉन्च किए। उसने Redmi K80 सीरीज को अनवील किया। साथ ही Redmi Buds 6 Pro ईयरबड्स भी लॉन्च किए। Buds 6 Pro को लेकर दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्हें 2 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है और सिंगल फुल चार्ज में ये 36 घंटों तक चल जाएंगे। इनमें ट्रिपल ड्राइवर लगाए गए हैं, ताकि बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी यूजर्स को मिले।
Redmi Buds 6 Lite को Xiaomi ने अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। नए ईयरबड्स 40dB ANC तक सपोर्ट करने का दावा करते हैं। रेडमी ने इनमें केस के साथ एक बार चार्ज करने पर कुल 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। गोल स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एक पारंपरिक इन-ईयर डिजाइन को स्पोर्ट करते हैं।
Xiaomi ने अपने ईयरबड्स Redmi Buds 6 को टीज कर दिया है। 25 सितंबर को इनका लॉन्च है। इनके लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। Redmi Note 14 सीरीज के साथ ही ये ईयरबड्स लॉन्च होने वाले हैं। इनमें इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। ग्रीन और व्हाइट कलर्स में ये लॉन्च हो सकते हैं। इनमें डुअल सिरेमिक डाइनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और 42 घंटे का बैकअप है।
चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Redmi के Buds 6 Lite का ब्रिटेन में प्राइस 14.99 पाउंड (लगभग 1,700 रुपये) का है। ये TWS ईयरफोन व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।