Vivo Smartwatch फिर सुर्खियों में, लेकिन स्पेसिफिकेशन पर सस्पेंस बरकरार

धीरे-धीरे सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां स्मार्टवॉच के बाजार में कदम रख रही हैं। हाल ही में Oppo ने अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की थी।

Vivo Smartwatch फिर सुर्खियों में, लेकिन स्पेसिफिकेशन पर सस्पेंस बरकरार

Vivo ने नहीं की अब तक स्मार्टवॉच की कोई घोषणा

ख़ास बातें
  • Vivo Smartwatch कई महीनों से सुर्खियों में
  • फरवरी में यह वीवो वॉच ट्रेडमार्क साइट पर लिस्ट हुई थी
  • वीवो वॉच के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध
विज्ञापन
Vivo स्मार्टफोन के बाद अब अपनी स्मार्टवॉच लाने की तैयारी कर रही है, यह जानकारी कुछ समय से सुर्खियों में है। फरवरी में वीवो ब्रांडिंग की वॉच कई ट्रेडमार्क वेबसाइट पर लिस्ट हुई थी, फिर भी चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इस बारे में कोई अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया। अब एक बार फिर इस वॉच की जानकारी सामने आई है। एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है कि वीवो खुद की स्मार्टवॉच पर काम कर रही है, लेकिन दुर्भाग्वश इस बार भी स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन और नाम के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। गौर करने वाली बात यह भी है कि वीवो ने अब तक अपनी वॉच को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, तो ऐसे में इस तरह की सभी जानकारियां अफवाह भी साबित हो सकती हैं।

Vivo Smartwatch की यह लेटेस्ट जानकारी जाने-माने टिप्सटर ने Digital Chat Station (अनुवाद) ने दी है। इसके पोस्ट का दावा है कि "The Blue Factory” (वीवो) अब स्मार्टवॉच मार्केट में एंट्री करने जा रही है। जैसा कि हमने पहले बताया, इस पोस्ट में स्मार्टवॉच की अन्य किसी भी जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया है, तो ऐसे में स्मार्टवॉच के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमें कंपनी के अधिकारिक ऐलान का ही इंतज़ार करना चाहिए।

याद दिला दें, फरवरी में EUIPO यूरोपियन ट्रेडमार्क वेबसाइट पर भी एक वीवो स्मार्टवॉच Vivo Watch के नाम से लिस्ट हुई थी। हालांकि, इस लिस्टिंग में भी स्मार्टवॉच से संबंधित और कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी, इस लिस्टिंग में माना जा रहा था कि यह डिवाइस सबसे पहले यूरोप में दस्तक दे सकता है। ठीक इसी तरह, यह डिवाइस Intellectual Property India साइट पर भी लिस्ट हुआ था, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि यह प्रोडक्ट भारत में भी दस्तक दे सकता है। हालांकि, भारतीय ट्रेडमार्क वेबसाइट पर वीवो वॉच का कोई रिकॉर्ड नहीं देखा गया है।

वैसे तो साफ यह भी नहीं है कि यह वीवो वॉच वही स्मार्टवॉच है, जिसके बारे में टिप्सटर बात कर रहा है। उम्मीद है कि यदि इस वॉच का कोई वजूद होगा, तो कंपनी आने वाले कुछ दिनों में इससे संबंधित कोई घोषणा कर सकती है।

आपको बता दें, धीरे-धीरे सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां स्मार्टवॉच के बाजार में कदम रख रही हैं। हाल ही में Oppo ने अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। इस स्मार्टवॉच का साइज़ 42एमएम और 46एमएम है, और यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर से भी लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartwatch, Vivo Watch, Vivo smartwatch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »