Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Sennheiser ने ग्लोबल बाजार में अपने नए ईयरबड्स Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च कर दिए हैं।

Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Photo Credit: Sennheiser

Sennheiser Momentum True Wireless 5 में 7mm के ट्रू रिस्पॉन्स डायनामिक ड्राइवर हैं।

ख़ास बातें
  • Sennheiser Momentum True Wireless 5 में 7mm के डायनामिक ड्राइवर्स हैं।
  • Sennheiser Momentum True Wireless 5 की बैटरी 40 घंटे तक चलती है।
  • Sennheiser Momentum True Wireless 5 में अडैप्टिव हाइब्रिड ANC है।
विज्ञापन

Sennheiser ने ग्लोबल बाजार में अपने नए ईयरबड्स Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में 7mm डायनेमिक ड्राइवर्र दिए गए हैं, जिसके साथ एडैप्टिव एक्टिव नॉयज कैंसलेशन, डॉल्बी एटम्स स्पैटियल ऑडियो, हेड ट्रैकिंग और ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी मिलती है। ये ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर सिंगल चार्ज में 40 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Sennheiser Momentum True Wireless 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sennheiser Momentum True Wireless 5 Price

Sennheiser Momentum True Wireless 5 की MSRP CAD 449.95 (लगभग ₹31,300) है। ये ईयरबड्स 3 सितंबर से Sennheiser की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। यह इन ईयरबड्स को क्रीम, कॉपर, डेनिम, ग्रेफाइट और लैवेंडर कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। हालांकि, भारत में इनकी कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

Sennheiser Momentum True Wireless 5 Features & Specifications

Sennheiser Momentum True Wireless 5 में 7mm के ट्रू रिस्पॉन्स डायनामिक ड्राइवर दिए हैं। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 6.0, स्नैपड्रैगन साउंड, aptX एडैप्टिव और aptX लॉसलेस का सपोर्ट करते हैं। कम्पैटिबल डिवाइस पर 24-bit/96kHz तक का ऑडियो प्लेबैक मिलता है। गेमिंग के लिए इसमें लो-लेटेंसी मोड भी शामिल है। कॉल और नॉइज कैंसिलेशन के लिए Momentum True Wireless 5 ईयरबड्स में अडैप्टिव हाइब्रिड ANC, ऑटोमैटिक विंड-नॉयज रिडक्शन, 6 माइक्रोफोन और दो बोन-कंडक्शन वॉइस एक्सेलेरोमीटर शामिल है। कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम करने के लिए इसमें AI-बेस्ड वॉयस आइसोलेशन सिस्टम है।

ईयरबड्स इंटरैक्टिव हेड ट्रैकिंग के साथ डॉल्बी एटम्स का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर और मल्टीपॉइंट पेयरिंग शामिल हैं। इसमें नए डिजाइन वाला RF एंटीना और मजबूत मोड दिया गया है। Smart Control Plus ऐप में 8-बैंड इक्वलाइजर, साउंड मोड और साउंड पर्सनलाइजेशन की सुविधा मिलती है। Sennheiser ने यह पर्सनलाइजेशन फीचर Fraunhofer Institute के साथ मिलकर डेवलप किया है।

Momentum True Wireless 5 के हर प्रत्येक ईयरबड से 12 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है, जबकि चार्जिंग केस से कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। केस Qi वायरलेस चार्जिंग और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट करता है और 8 मिनट चार्जिंग पर 1 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। Momentum True Wireless 5 ईयरबड्स का डिजाइन फिन-फ्री है। ये धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »