• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च

₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च

Lyne Fight Series HYDRO 8 Wireless Headphones भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें 90 घंटे बैटरी, Bluetooth 5.4, ENC और Low Latency Game Mode मिलता है।

₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च

Photo Credit: LYNE Originals

ख़ास बातें
  • Lyne HYDRO 8 भारत में ₹1,099 की कीमत पर लॉन्च हुआ
  • हेडफोन्स में 90 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा
  • Bluetooth 5.4 और Low Latency Game Mode भी मौजूद
विज्ञापन

Lyne Originals ने भारत में Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones लॉन्च किए हैं। ये ओवर-ईयर हेडफोन्स हैं, जिनमें 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम, Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और कॉलिंग के लिए Environmental Noise Cancellation (ENC) दिया गया है। इसके अलावा हेडफोन्स में लो-लेटेंसी गेम मोड भी मिलता है। कंपनी ने इन्हें म्यूजिक, एंटरटेनमेंट, कॉलिंग और गेमिंग जैसे अलग-अलग इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया है।

Lyne Fight Series (HYDRO 8) की कीमत 1,099 रुपये है। इसे भारत में प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। हेडफोन्स में ब्लैक कलर के साथ ओवर-ईयर डिजाइन दिया गया है।

Lyne Fight Series (HYDRO 8) में एक बार फुल चार्ज करने पर 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। वहीं हेडफोन्स में 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। कंपनी के मुताबिक, लंबी बैटरी लाइफ की वजह से यूजर्स को बार-बार हेडफोन्स चार्ज करने की जरूरत कम पड़ेगी। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 दिया गया है। हेडफोन्स की वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है। इसके अलावा वायर्ड इस्तेमाल के लिए 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए हेडफोन्स में Environmental Noise Cancellation (ENC) दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर बैकग्राउंड नॉइज को कम करने और बातचीत के दौरान आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद करता है। गेमिंग के लिए इसमें Low Latency Game Mode दिया गया है। यह ऑडियो डिले को कम करने के लिए काम करता है, जिससे गेम खेलते समय आवाज और एक्शन के बीच कम अंतर रखने में मदद मिल सकती है।

हेडफोन्स में बड़े स्पीकर ड्राइवर्स दिए गए हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इनमें सॉफ्ट ओवर-ईयर कुशन मिलते हैं। वहीं हेडबैंड को यूजर की सुविधा के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट दिया गया है। इसके अलावा हेडफोन्स में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलता है, जिससे बैटरी खत्म होने की स्थिति में इन्हें वायर्ड तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »