Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro को कंपनी Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करने वाली है जिसमें अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। Galaxy Buds 4 की कीमत पुराने मॉडल्स के समान हो सकती है। कंपनी ने Galaxy Buds 3 को जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। अब इनके सक्सेसर मॉडल्स 2026 में आने वाले हैं।
अमेजन पर 15 हजार रुपये के बजट में आने वाले ईयरबड्स पर छूट दी जा रही है। Apple AirPods 4 Wireless Earbuds अमेजन पर 11,999 रुपये में लिस्टेड हैं। Sennheiser Accentum True Wireless in Ear Earbuds अमेजन पर 11,989 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। JBL New Launch Live Flex 3 TWS ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 13,999 रुपये में लिस्टेड किए गए हैं।