Realme Watch में हो सकता है 1.4 इंच का डिस्प्ले, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Realme Watch में 1.4 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले के साथ 320×320 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। इसमें 24 घंटे हार्ट-रेट मॉनिटरिंग बिल्ट-इन होगी।

Realme Watch में हो सकता है 1.4 इंच का डिस्प्ले, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Realme Watch के स्पेसिफिकेशन आए सामने

ख़ास बातें
  • Realme Watch में दायीं तरफ एक बटन
  • रियलमी वॉच को हो सकती है आईपी68 रेटिंग
  • रियलमी वॉच हिंदी भाषा को भी करेगी सपोर्ट
विज्ञापन
Realme ब्रांडिंग की पहली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च होगी, इसका ऐलान पहले ही हो चुका है। रियलमी इंडिया के सीईओ ने पिछले महीने आगामी लॉन्च का भी खुलासा किया था, लेकिन उन्होंने इस स्मार्टवॉच को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस रियलमी स्मार्टवॉच के डिज़ाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी का खुलासा किया गया है। इसमें स्मार्टवॉच का डिस्प्ले, साइज़, बैटरी क्षमता और अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस स्मार्टवॉच के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, तो ऐसे में हम लीक हुए स्पेसिफिकेशन पर पूरी तरह से भरोसा करने का सुझाव नहीं दूंगा।
 

Realme Watch design (expected)

XDA Developers द्वारा साझा किए गए इस रेंडर में Realme Watch स्क्वैर डिज़ाइन के साथ दिखी है, कुछ-कुछ Apple Watch की तरह। इसमें मोटे बेजल्स दिए गए हैं और Realme की ब्रांडिंग डिस्प्ले के निचले हिस्से पर दी गई है। वॉच के दायीं तरफ एक सिंगल बटन नज़र आया है, जिसको लेकर अंदाजा लगया जा सकता है कि यह कई कामों के लिए दिया गया होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस बटन का इस्तेमाल वॉच को अनलॉक करने और नेविगेशन के लिए होगा। तस्वीर में रियलमी वॉच के कई कलर ऑप्शन भी दिखे हैं, जिसमें ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और येलो कलर शामिल हैं।

खबर की मानें, तो इस स्मार्टवॉच में 5 वॉच फेस प्री-लॉडेड हैं, लेकिन आप इसमें कई दूसरे वॉच फेस भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Realme Watch specifications, features (expected)

रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी वॉच में 1.4 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले के साथ 320×320 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। इसमें 24 घंटे हार्ट-रेट मॉनिटरिंग बिल्ट-इन होगी। बैटरी क्षमता की बात करें, तो इसमें 160एमएएच बैटरी दी जाएगी, पब्लिकेशन का दावा है कि यह 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ 7 दिन का बैकअप प्रदान करेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रियलमी वॉच में आईपी68 डस्ट एंड वाटर रिसिस्टेंस और ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा इसके सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर और ब्लड ऑक्सीज़न सेंसर मौजूद होगा। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसमें कोई जीपीएस मौजूद नहीं होगा और गूगल वेयर ओएस की जगह रियलमी वॉच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगी।

XDA Developers में कुछ फंक्शन का भी जिक्र किया गया है, जो इस रियलमी वॉच में दिए जा सकते हैं। इसमें एक्सरसाइज़ ट्रैकिंग, सेडेंट्री रिमाइंडर, वॉटर रिमाइंडर, वेदर डेटा, स्लीप डेटा, हार्ट रेट डेटा और स्टेप काउंटिंग जैसे फंक्शन शामिल होंगे। इसके अलावा रियलमी वॉच हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करेगी, जैसा कि आप तस्वीर में भी देख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Watch, Realme Watch specifications

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »