Realme Buds Air हो सकता है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Realme Buds Air: रियलमी के पहले ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी रियलमी बड्स एयर जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं।

Realme Buds Air हो सकता है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Photo Credit: GSMArena

Realme Buds Air: रियलमी बड्स एयर गूगल असिस्टेंट सपोर्ट से होगा लैस

ख़ास बातें
  • Realme Buds वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं
  • रियलमी बड्स एयर के फीचर्स सामने आने लगे हैं
  • Realme Buds Air के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं
विज्ञापन
Realme Buds Air: रियलमी के पहले ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी रियलमी बड्स एयर जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी आगामी रियलमी बड्स एयर के फीचर्स को लेकर टीज़र जारी कर रही है, जैसे कि यह स्मूथ कनेक्टिविटी और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएंगे। Realme ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बड्स के तीन कलर वेरिएंट होंगे, अब एक नए लीक से एक प्रमुख फीचर का संकेत मिला है कि बड्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Realme Buds वायरलेस चार्जिंग आउट-ऑफ-द-बॉक्स सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। तस्वीर में रियलमी बड्स एयर ब्लैक केस में वायरलेस चार्जिंग मैट पर नज़र आ रहे हैं। GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme Buds Air वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

लीक हुई इमेज़ में रियलमी बड्स एयर का ब्लैक कलर वेरिएंट नज़र आ रहा है, साथ ही ब्लैक चार्जिंग केस को वायरलेस चार्जिंग मैट पर प्लेस किया गया है। चार्जिंग केस में ग्रीन एलईडी इंडीकेटर भी है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रियलमी बड्स एयर मैचिंग कलर चार्जिंग केस के साथ आ सकते हैं। याद करा दें कि ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने इस बात की पुष्टि की है कि रियलमी बड्स एयर के तीन कलर वेरिएंट होंगे, ब्लैक, व्हाइट और पिंक।

Realme Buds Air को हाल ही में Flipkart पर 4,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया था, हालांकि बाद में इस लिस्टिंग को हटा लिया गया था। रियलमी बड्स एयर को भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Buds Air, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »