• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • नहीं मिलेगा ऐसा मौका! मात्र Rs 21 में Probuds ईयरबड्स, कंपनी का दिवाली मुहूर्त ऑफर, जानें डिटेल

नहीं मिलेगा ऐसा मौका! मात्र Rs 21 में Probuds ईयरबड्स, कंपनी का दिवाली मुहूर्त ऑफर, जानें डिटेल

कंपनी ने फेस्टिव सीजन के लिए धांसू ऑफर निकाला है।

नहीं मिलेगा ऐसा मौका! मात्र Rs 21 में Probuds ईयरबड्स, कंपनी का दिवाली मुहूर्त ऑफर, जानें डिटेल

Probuds Aria 911 में डुअल टोन डिजाइन मिलता है।

ख़ास बातें
  • Probuds Aria 911 ईयरबड्स पर भारी छूट
  • मात्र Rs 21 में Probuds Aria 911 ईयरबड्स खरीदने का ऑफर
  • 21 अक्टूबर, दिवाली के दिन होगी फ्लैश सेल
विज्ञापन

Lava की ऑडियो डिवीजन Probuds दिवाली पर धांसू ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन के लिए धांसू ऑफर निकाला है। ब्रांड दिवाली जीरो-रिस्क मुहूर्त सेल लेकर आई है जिसमें Probuds Aria 911 ईयरबड्स पर भारी छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, कंपनी ने भारत का पहला 30-दिन ट्रायल प्रोग्राम भी पेश किया है जिसमें कई ब्लूटूथ ऑडियो प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है। यानी ग्राहक किसी Probuds प्रोडक्ट को खरीद कर इसे 30 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं और वापस करने पर पूरा 100% रिफंड पा सकते हैं। आइए आपको इस ऑफर की पूरी जानकारी यहां पर हम दे देते हैं। 

Probuds दिवाली पर धांसू ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने मात्र Rs 21 में Probuds Aria 911 ईयरबड्स खरीदने का ऑफर निकाला है। जबकि ओरिजनल प्राइस 1000 रुपये के करीब है। यह कंपनी का जीरो रिस्क दिवाली मुहूर्त ऑफर है जो 21 अक्टूबर, दिवाली के दिन कंपनी उपलब्ध करवा रही है। इसी के साथ 30-दिन ट्रायल प्रोग्राम भी कंपनी लाई है जिसमें ग्राहक किसी भी Probuds प्रोडक्ट को चुन सकते हैं और 30 दिन तक इस्तेमाल कर उसे वापस लौटा सकते हैं। ग्राहक को 100 प्रतिशत रिफंड देने की बात कही गई है और बिना सवाल-जवाब के कंपनी की ओर से प्रोडक्ट को पिक-अप किया जाएगा। 

Probuds Aria 911 Specifications

Probuds Aria 911 में डुअल टोन डिजाइन मिलता है। इसमें प्रीमियम इन-इयर फिट मिलता है और 10mm के ड्राइवर्स लगे हैं। ईयरबड्स में एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी है। ये अल्ट्रा-लो 50ms लेटेंसी के साथ आते हैं। वियरेबल को कंपनी ने IPX4 रेटिंग के साथ पसीने और पानी के छीटों से सुरक्षा प्रदान की है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 35 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। वियरेबल में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और यह 10 मिनट के चार्ज में 150 मिनट का प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और टच कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। 

कहां से खरीदें 
Aria 911 TWS को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इन्हें Lava e-store से भी खरीदा जा सकता है। ऑफर 21 अक्टूबर 2025 के लिए है जो दोपहर 1.15 PM से शुरू होगा। फ्लैश सेल के दौरान पहले 100 ग्राहकों को ये ईयरबड्स मात्र 21 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। जिन ग्राहकों को फ्लैश सेल में मौका नहीं मिल पाएगा वे WHATABOUTME कूपन का इस्तेमाल कर प्रोडक्ट की खरीद पर 25% का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसलिए तैयार हो जाइए 21 अक्टूबर को मिलने वाले इस धमाकेदार ऑफर के लिए। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »