30 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ Philips TAH6506BK हेडफोन भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Philips TAH6506BK ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। इन हेडफोन्स को आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। हालांकि, इस खबर को लिखते हुए यह हेडफोन केवल Amazon ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट हैं।

30 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ Philips TAH6506BK हेडफोन भारत में लॉन्च, ये है कीमत...
ख़ास बातें
  • Philips TAH6506BK में 32mm neodymium ड्राइवर्स मौजूद है
  • कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट दिया गया है
  • हेडफोन्स का फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स 20,000Hz तक का है
विज्ञापन
Philips TAH6506BK over-ear wireless हेडफोन्स को एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के साथ आज गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन हेडफोन्स को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर कुल मिलाकर 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं साथ ही ANC ऑन रहने पर इनका इस्तेमाल 25 घंटे तक किया जा सकता है।  Philips TAH6506BK को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए तुरंत चार्ज किया जा सकता है। 15 मिनट की चार्जिंग पर यह 2 घंटे तक की यूसेज प्रदान करते हैं। इनमें 32mm neodymium ड्राइवर्स, ब्लूटूथ वी5 और ब्लूटूथ मल्टीपल पेयरिंग मिलती है।
 

Philips TAH6506BK price in India, availability

Philips TAH6506BK ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। इन हेडफोन्स को आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। हालांकि, इस खबर को लिखते हुए यह हेडफोन केवल Amazon ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट हैं। इन्हें आप सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
 

Philips TAH6506BK specifications, features

Philips TAH6506BK ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन में 32mm neodymium ड्राइवर्स फीचर किए गए हैं। जैसे कि हमने बताया इनमें ANC के साथ-साथ ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी मौजूद है, जो कि यूज़र्स को एक समय पर दो डिवाइस कनेक्ट करने देता है। ANC ऑन होने पर Philips हेडफोन का कुल प्लेबैक टाइम 25 घंटे का रहता है, लेकिन ऑफ पर आप इसका इस्तेमाल 30 घंटे तक कर सकते हैं। इन हेडफोन्स को आप यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए तुरंत चार्ज कर सकते हैं और 15 मिनट की चार्जिंग पर यह 2 घंटे तक की यूसेज प्रदान करते हैं।

इन हेडफोन्स में मल्टी-फंक्शन बटन (MFB) फीचर किया गया है, जो कि म्यूजिक, कॉल और वॉयस असिस्टेंट को कंट्रोल करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट दिया गया है, जो कि 10 मीटर तक की रेंज में डिवाइस को कनेक्ट कर लेता है। हेडफोन्स का फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स 20,000Hz तक का है। इसमें फ्लैट-फोल्डिंग डिज़ाइन दिया दिया गया है और स्टोरेज के लिए पाउच मौजूद है। हेडफोन का डायमेंशन 225x185x45mm और भार 145 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourBlack
Headphone TypeOver-Ear
Microphoneहां
ConnectivityWireless
TypeHeadphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »