Oura Ring 4 का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, Samsung Galaxy Ring से लेगी टक्कर!

Ring 3 के समान इसमें भी टेंप्रेचर, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग सेंसर शामिल होने की पूरी संभावना है।

Oura Ring 4 का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, Samsung Galaxy Ring से लेगी टक्कर!

Photo Credit: via Android Authority

Oura Ring 4 को 7 से 15 तक कई साइज में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • "OA11" मॉडल नंबर के साथ Oura Ring 4 की लिस्टिंग देखी गई
  • यह रिंग भी पारंपरिक फिटनेस ट्रैकिंग रिंग के समान ही दिखाई देती है
  • Oura Ring 3 की तुलना में इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं
विज्ञापन
बैंड के रूप में आने वाले फिटनेस ट्रैकर के बाद अब ट्रेंड उंगलियों पर रिंग की तरह पहने जाने वाले ट्रैकर्स का है। हाल ही में Samsung ने अपनी Galaxy Ring को लॉन्च किया था और अब, धीरे-धीरे मार्केट कई नए और अपकमिंग मॉडल्स के बारे में सुनने को मिल रहा है। Oura Ring भी इनमें से एक है, जिसका चौथा वर्जन Oura Ring 4 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग फिटनेस ट्रैकिंग रिंग को एक सर्टिफिकेशन मिला है और लिस्टिंग से इसके बारे में कुछ जानकारी भी मिली है।

एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा "OA11" मॉडल नंबर के साथ एक लिस्टिंग देखी गई है, जिसे Oura Ring 4 माना जा रहा है। हालांकि, इस मॉडल की पुष्टि फिलहाल कंपनी की ओर से होना बाकी है, लेकिन सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स में इसका नाम स्पष्ट रूप से Oura Ring 4 लिखा गया है। वहीं, मॉडल नंबर "OA12" के साथ एक और वेरिएंट है, जो अंगूठी का एक डिजाइन वेरिएंट हो सकता है। इस लिस्टिंग में फिटनेस ट्रैकिंग रिंग की तस्वीरें भी शामिल हैं। यूं तो यह मार्केट में मौजूद लगभग सभी पारंपरिक फिटनेस ट्रैकिंग रिंग के समान ही दिखाई देती है, लेकिन ध्यान से देखने में इसमें Oura Ring 3 की तुलना में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं।

Oura Ring 4 में किनारों की ओर एक अलग ग्रेडेशन के साथ बीच का हिस्से थोड़ा उठा हुआ है। यह मेटल से बनी हुई प्रतीत होती है। अंदर की ओर कई सेंसर फिट किए गए हैं। Ring 3 की तुलना में सेंसर लेआउट में कुछ बदलाव दिखते हैं। हालांकि, सटीक सेंसर नेम और टेक्नोलॉजी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। निश्चित तौर पर Ring 3 के समान इसमें भी टेंप्रेचर, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग सेंसर शामिल होने की पूरी संभावना है।

बताया जा रहा है कि रिंग को 7, 9, 13 और 15 साइज में टेस्ट किया गया है। हालांकि, यह अभी से कहना उचित नहीं होगा कि इनमें से कितने साइज असल में लॉन्च होंगे। जैसा कि हमने बताया, अभी तक Oura की ओर से इस अपकमिंग रिंग मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि इसके लॉन्च की तैयारी जोरों पर हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oura ring, Oura Ring 4, Oura Ring 4 Design, Oura Ring 4 Leak
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »