Oppo Watch X अब इस देश में होगी लॉन्च, ग्लोबल मार्केट से आधी होगी कीमत!

Oppo Watch X को 22 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि यह एक अस्थायी लॉन्च डेट है।

Oppo Watch X अब इस देश में होगी लॉन्च, ग्लोबल मार्केट से आधी होगी कीमत!

Oppo Watch X को OnePlus ने Watch 2 के नाम से रीबैज किया है

ख़ास बातें
  • Watch X ग्लोबल मार्केट में $300 (करीब 24,800 रुपये) में हो चुकी है लॉन्च
  • चीन में इसे 1,000 CNY (करीब 11,800 रुपये) के आसपास लॉन्च किया जा सकता है
  • दावा किया गया है कि Watch X का चीनी वेरिएंट eSIM को सपोर्ट करेगा
विज्ञापन
Oppo Watch X को इस महीने की शुरुआत में मलेशिया में लॉन्च किया गया था और अब खबर है कि स्मार्टवॉच चीन में लॉन्च हो सकती है। एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Oppo अपनी लेटेस्ट Watch X स्मार्टवॉच को बहुत आक्रामक कीमत पर अपनी घरेलू मार्केट में पेश करेगी। इसी वॉच को OnePlus ने Watch 2 के नाम से MWC 2024 में दिखाया था। लेटेस्ट वियरेबल 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट शामिल है। स्मार्टवॉच में बड़ी बैटरी है, जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह भारी इस्तेमाल में 48 घंटे तक और पावर सेविंग मोड में 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

चीन के पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (नाम चीनी भाषा से अनुवादित) ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि Oppo Watch X को 22 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि यह एक अस्थायी लॉन्च डेट है, और इसलिए इसमें बदलाव हो सकते हैं। इतना ही नहीं, टिपस्टर का दावा है कि Watch X का चीनी वेरिएंट eSIM को सपोर्ट करेगा।

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि ग्लोबल डिवाइस की तुलना में एक बड़े एक्स्ट्रा फीचर के शामिल होने के बावजूद चीन में यह एक किफायती वॉच के रूप में लॉन्च होगी। टिप्सटर के अनुसार, Oppo इस स्मार्टवॉच को घरेलू मार्केट में केवल 1,000 CNY (करीब 11,800 रुपये) के आसपास लॉन्च करेगी।

बता दें, बिना eSIM फीचर के Oppo Watch X के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत लगभग $300 (करीब 24,800 रुपये) है, जो चीन में अपेक्षित कीमत से दोगुना है। इसका एक कारण ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। ग्लोबल मार्केट में कंपनी को अपने वियरेबल्स को Wear OS 4 के साथ लॉन्च करना पड़ती है, जिसके लिए Oppo को Google को मोटी लाइसेंस फीस देनी पड़ती होगी। वहीं, चीन में Oppo अपनी स्मार्टवॉच को AOSP पर आधारित ColorOS के साथ लॉन्च करता है।

ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Oppo Watch X में 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.43 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1,000 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। इसमें 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इसमें पूरे दिन की नींद की ट्रैकिंग के साथ आती है, जो नींद की स्थिति, नींद की क्वालिटी, नींद में सांस लेने का रेट, नींद में खर्राटों के जोखिम का आकलन और बहुत कुछ पर नजर रखती है। इसके अलावा, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकर साथ ही डेली एक्टिविटी रिमाइंडर भी हैं। फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, छह प्रकार की कार्डियो मशीन रिकॉग्निशन, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड, इत्यादि है।

Oppo Watch X में 500mAh की बैटरी है और दावा किया गया है कि यह वॉच को 60 मिनट में शून्य से 100 तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा इसके भारी यूज के साथ 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ, स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ और पावर सेवर मोड में 12 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलने का भी दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »