OnePlus Watch 3 के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, डिजाइन, बैटरी समेत कई फीचर्स का खुलासा

OnePlus Watch 3 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 16:54 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच में ECG फीचर भी मिल सकता है।
  • यह डुअल OS सेटअप के साथ आ सकती है।
  • इसमें 500mAh की बैटरी होगी।

OnePlus Watch 2 (फोटो में) की सक्सेसर होगी अपकमिंग स्मार्टवॉच

Photo Credit: OnePlus

OnePlus मार्केट में जल्द ही नई स्मार्टवॉच OnePlus Watch 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कथित तौर पर कंपनी इस नई स्मार्टवॉच पर काम कर रही है जिसके अब रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। OnePlus Watch 3 ग्लोबल मार्केट में 2025 की पहली तिमाही में पेश की जा सकती है। नई स्मार्टवॉच में कंपनी पहले से ज्यादा फीचर्स पेश कर सकती है। रेंडर्स में इस स्मार्टवॉच का डिजाइन भी सामने आ गया है। जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Watch 3 कंपनी की कथित अपकमिंग स्मार्टवॉच है जो 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। Smartprix की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Watch 3 के रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें रोटेरी डायल नजर आया है। इस फीचर की मदद से नेविगेशन में मदद मिलती है, खासतौर पर ऐसी स्थिति में जब टच स्क्रीन कंट्रोल करना संभव न हो। मसलन गीले हाथों से जब टच स्क्रीन न यूज कर पाएं तो यह फीचर काम का साबित होता है। 

अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच में ECG फीचर भी मिल सकता है। जिसके बाद यह Samsung और Apple जैसे प्रतिद्वंदियों का भी मुकाबला कर सकेगी। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में LTE कनेक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है जिसे स्मार्टवॉच को स्वतंत्र रूप से स्मार्टफोन से भी ऑपरेट किया जा सकेगा। यूजर इससे बिना स्मार्टफोन पास हुए भी कॉल कर सकेगा, नोटिफिकेशन रिसीव कर सकेगा और म्यूजिक स्ट्रीम भी कर सकेगा। 

वनप्लस की Watch 3 में Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज आ सकती है। रिपोर्ट कहती है कि इसमें 500mAh की बैटरी होगी। यह डुअल OS सेटअप के साथ आ सकती है जिसमें WearOS और RTOS शामिल होगा। कंपनी की ओर से अभी इस अपकमिंग स्मार्टवॉच के बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है लेकिन सर्टीफिकेशंस पर इसे स्पॉट किया जा चुका है। संभावित रूप से ब्रांड जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.