OnePlus की Watch 2 सर्कुलर डिस्प्ले के साथ जल्द होगी लॉन्च

इसमें सर्कुलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी के हाल के प्रोडक्ट्स में राउंड फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus 11 और OnePlus Pad दोनों में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus की Watch 2 को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है
  • कंपनी की Watch 2 में पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड हो सकते हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉचेज की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी की नई स्मार्टवॉच में पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड हो सकते हैं

चाइनीज डिवाइसेज कंपनी OnePlus ने दो वर्ष पहले स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। इसे बाद में लिमिटेड एडिशन मॉडल्स में भी पेश किया गया था। इसमें 1.39 इंच AMOLED डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है। कंपनी ने इसकी बैटरी 14 दिनों तक चलने का दावा किया था। OnePlus जल्द ही Watch 2 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus की Watch 2 को अगले वर्ष लॉन्च किया जाएगा। इसमें सर्कुलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी के हाल के प्रोडक्ट्स में राउंड फीचर्स दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, OnePlus 11 और OnePlus Pad दोनों में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हैं। इसके अलावा जल्द लॉन्च होने वाले OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open में भी सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। OnePlus 12 के लीक हुए डिजाइन में यह स्मार्टफोन राउंड कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा है। 

OnePlus की Watch 2 में पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड हो सकते हैं। OnePlus Watch कस्टम RTOS पर चलती है और नए मॉडल में भी समान OS होने की संभावना है। OnePlus Watch को मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर कलर्स में के साथ ही कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध कराया गया था। इसमें 402 mAh की बैटरी है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में ब्लूटूथ 5.0, GPS, GLONASS, Galileo और Beidou शामिल हैं।  

हाल ही में कंपनी ने कम प्राइस वाला OnePlus Pad Go टैबलेट लॉन्च किया है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए OnePlus Pad की जगह लेगा। OnePlus Pad Go में OnePlus Pad की तुलना में छोटा डिस्प्ले और कम रिजॉल्यूशन, पिक्सल डेंसिटी और रिफ्रेश रेट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। इसे एक पोर्टेबल और कम भार वाला टैबलेट बताया जा रहा है। यह मल्टीमीडिया और कई घंटों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर है। इसे Wi-Fi और LTE एनेबल्ड दोनों मॉडल्स में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। देश में इसका प्राइस केवल Wi-Fi और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होता है। इसके LTE एनेबल्ड 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का 23,999 रुपये का है। इस टैबलेट को केवल Twin Mint कलर में उपलब्ध कराया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  2. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
  3. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.