• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • OnePlus Watch 4 में मिल सकती है 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आई नजर

OnePlus Watch 4 में मिल सकती है 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आई नजर

कहा गया है कि यह Oppo Watch X3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च होगी जिसे कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था।

OnePlus Watch 4 में मिल सकती है 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आई नजर

OnePlus Watch 4 का लॉन्च नजदीक बताया गया है। य़ह Oppo Watch X3 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकती है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Watch 4 का लॉन्च नजदीक बताया गया है।
  • इसे गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है।
  • स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल डिजाइन दिया गया है।
विज्ञापन

OnePlus Watch 4 का लॉन्च नजदीक हो सकता है। इस स्मार्टवॉच को लेकर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त हुआ है जिसमें यह महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन में दिखाई दी है। स्मार्टवॉच का डिजाइन और मेन स्पेसिफिकेशंस यहां से सामने आते हैं। Snapdragon W5 चिप का खुलासा यहां से किया गया है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में कई और आकर्षक फीचर्स का पता चलता है। आइए विस्तार से जानते हैं OnePlus Watch 4 स्मार्टवॉच के लॉन्च से पहले सबकुछ। 

OnePlus Watch 4 का लॉन्च नजदीक बताया गया है। इसे गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट (via) किया गया है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नम्बर  OPWWE261 बताया गया है। स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टवॉच प्रीमियम सिल्वर फिनिश में सामने आई है। साथ में स्पोर्ट प्रेरित ग्रीन स्ट्रैप इसमें दिखाई देता है जो इसके लुक को आकर्षक बनाता है। डिस्प्ले में 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर यहां Snapdragon W5 चिप मिलने वाली है। 

वनप्लस वॉच 4 में 2GB रैम दी गई है। कहा गया है कि यह Oppo Watch X3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च होगी जिसे कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। अगर ऐसा होता है तो स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वॉच में 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। यह 32 जीबी तक स्टोरेज के साथ आ सकती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के सेंसर देखने को मिल सकते हैं जिसमें ECG, हार्ट रेट, और टेम्परेचर ट्रैकिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

स्मार्टवॉच में 650mAh के करीब बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टवॉच में eSIM सपोर्ट भी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा Wi-Fi, Bluetooth और NFC का सपोर्ट भी होगा। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हो सकते हैं। इसमें एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स देखने को मिलेंगे। साथ ही इस वॉच में गेस्चर कंट्रोल, और वाइस असिस्टेंट सपोर्ट भी आने की संभावना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »