OnePlus Bullets Wireless Z3 में 36 घंटे तक चलेगी बैटरी, Bluetooth 5.4 के लिए सपोर्ट

Bullets Wireless Z3 की बैटरी 220 mAh की है। इसमें 50 प्रतिशत की कैपेसिटी पर 36 घंटों की प्लेबैक की अवधि मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2025 15:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के Bullets Wireless Z3 को 19 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • इन ईयरफोन्स में 10 मीटर की रेंज के साथ Bluetooth 5.4 होगा
  • Bullets Wireless Z3 की फ्रीक्वेंसी रेंज 20 Hz से 20,000 Hz की है

इन ईयरफोन्स में Google Fast Pair के साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्ट होगा

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus के Bullets Wireless Z3 का डिजाइन इन ईयरफोन्स के पिछले वर्जन के समान होगा। Bullets Wireless Z3 को 19 जून को लॉन्च किया जाएगा। इन नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स में Bullets Wireless Z2 के समान 12.4 mm ड्राइवर्स दिए जाएंगे। 

OnePlus Bullets Wireless Z3 के स्पेसिफिकेशंस 

कंपनी ने इन ईयरफोन्स के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनमें 10 मीटर की रेंज के साथ Bluetooth 5.4 होगा। इन ईयरफोन्स में Google Fast Pair के साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्ट होगा। इनमें मैग्नेटिक कंट्रोल, मल्टीपल प्रेस फंक्शंस के साथ एक बटन और इन-लाइन रिमोट दिया जाएगा। Bullets Wireless Z3 की बैटरी 220 mAh की है। इसमें 50 प्रतिशत की कैपेसिटी पर 36 घंटों की प्लेबैक की अवधि मिलेगी। इन ईयरफोन्स की बैटरी को 10 मिनट के चार्ज में 27 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के Bullets Wireless Z2 में यह अवधि 20 घंटों की थी। 

इन ईयरफोन्स को एक USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, कंपनी Bullets Wireless Z3 के बॉक्स में चार्जिंग केबल नहीं देगी। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) नॉयस कैंसलेशन और एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन की मदद से कॉल क्वालिटी में सुधार होगा। हालांकि, इन ईयरफोन्स में एक्टिव नॉयस कैंसलेशन का फीचर नहीं मिलेगा। ये OnePlus 3D Spatial Audio को सपोर्ट करेंगे। इनका भार लगभग 26 ग्राम का है। इन ईयरफोन्स के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग है। इन्हें  Mambo Midnight और Samba Sunset कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Bullets Wireless Z3 की फ्रीक्वेंसी रेंज 20 Hz से 20,000 Hz की है। इन ईयरफोन्स के साथ 98±3d की ड्राइवर सेंसिटिविटी, 102 dB का अधिकतम साउंड प्रेशर और 32 ohms का इंपेडेंस है। Bullets Wireless Z3 का साइज 12.43 cm x 17.45 cm x 1.31 cm का है। Bullets Wireless Z3 का इन-ईयर नेकबैंड 12.4 mm ड्राइवर्स, 3D Spatial Audio, AI कॉल नॉयस कैंसलेशन, 4 EQ प्रीसेट, डायनैमिक बास एनहांसमेंट और BT5.4 के साथ है। ये ईयरफोन्स सिलिकॉन टिप्स के तीन पेयर के साथ होंगे। इनमें स्मॉल, मीडियम और लार्ज साइज शामिल होंगे। कंपनी ने इन ईयरफोन्स के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। OnePlus की Buds 4 को भी जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.