• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 500 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 100 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Noise Xtreme Bluetooth नेकबैंड लॉन्च, जानें कीमत

500 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 100 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Noise Xtreme Bluetooth नेकबैंड लॉन्च, जानें कीमत

Noise Xtreme Bluetooth Neckband में 10mm के ड्राइवर लगे हैं और ये हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

500 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 100 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Noise Xtreme Bluetooth नेकबैंड लॉन्च, जानें कीमत

Noise Xtreme में Bluetooth v5.2 का सपोर्ट है और इन्हें पानी से बचाव के लिए IPX5 रेट किया गया है। 

ख़ास बातें
  • नेकबैंड में डुअल पेअरिंग फीचर भी दिया गया है
  • 10 मिनट की चार्जिंग में ये 20 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं
  • इनका वजन 30 ग्राम है
विज्ञापन
Noise की ओर से Xtreme Bluetooth Neckbands को लॉन्च किया गया है। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं और ये हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इस तकनीक की मदद से ये अपने आप ही अधिकतर हाल ही में पेअर की गई डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो जाते हैं, जैसे ही इयरबड्स को एक दूसरे से अलग किया जाता है। कंपनी ने इनमें एनवायरमेंटल साउंड रिडक्शन (ESR) भी दिया है ताकि बैकग्राउंड का नॉइज कम से कम सुनाई दे। इन्हें तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और IPX5 रेटिंग भी प्राप्त है। कंपनी ने इनके लिए 100 घंटे के प्लेबैक टाइम का दावा किया है। 
 

Noise Xtreme Bluetooth Neckband price in India

Noise Xtreme Bluetooth Neckband की भारत में कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन वर्तमान में इन्हें 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। इंट्रोडक्टरी कीमत दिन के खत्म होने तक लागू है। नेकबैंड को ब्लेजिंग पर्पल, रेजिंग ग्रीन और थंडर ब्लैक में खरीदा जा सकता है। ये नॉइज की अधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 
 

Noise Xtreme Bluetooth Neckband specifications

Noise Xtreme Bluetooth Neckband में 10mm के ड्राइवर लगे हैं और ये हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इस तकनीक की मदद से अपने आप ही अधिकतर हाल ही में पेअर की गई डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो जाते हैं, जैसे ही इयरबड्स को एक दूसरे से अलग किया जाता है। कंपनी ने इनमें एनवायरमेंटल साउंड रिडक्शन (ESR) भी दिया है ताकि बैकग्राउंड का नॉइज कम से कम सुनाई दे। 

नेकबैंड में डुअल पेअरिंग फीचर भी दिया गया है। यानि कि एक साथ दो डिवाइसेज के साथ पेअर किए जा सकते हैं, और यूजर दोनों डिवाइसेज के बीच में स्विच भी कर सकता है। Noise Xtreme में Bluetooth v5.2 का सपोर्ट है और इन्हें पानी से बचाव के लिए IPX5 रेट किया गया है। 

कंपनी ने दावा किया है कि इनसे सिंगल चार्ज में 100 घंटे तक प्लेबैक लिया जा सकता है। इसके लिए 70% वॉल्यूम लेवल होना चाहिए। नेकबैंड में 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम भी बताया गया है। इनमें ट्रेडमार्क इंस्टाचार्ज फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से केवल 10 मिनट की चार्जिंग में ये 20 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। इनका वजन 30 ग्राम है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Microphoneहां
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »