• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Noise ने लॉन्‍च कीं ब्‍लूटूथ कॉलिंग वाली 2 स्‍मार्टवॉच, 7 दिनों की बैटरी लाइफ, GPS ट्रैकर

Noise ने लॉन्‍च कीं ब्‍लूटूथ कॉलिंग वाली 2 स्‍मार्टवॉच, 7 दिनों की बैटरी लाइफ, GPS ट्रैकर

पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड नॉइस (Noise) ने दो नई स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च की हैं। इनके नाम Noise ColorFit Pro 6 और Noise ColorFit Pro 6 Max हैं।

Noise ने लॉन्‍च कीं ब्‍लूटूथ कॉलिंग वाली 2 स्‍मार्टवॉच, 7 दिनों की बैटरी लाइफ, GPS ट्रैकर

Photo Credit: gonoise

Noise ColorFit Pro 6 Max को आज से ही लिया जा सकता है। यह gonoise.com पर उपलब्‍ध है।

ख़ास बातें
  • नॉइस ने भारत में दो स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च कीं
  • इन्‍हें ऑनलाइन खरीदा जा सकता है
  • कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो में इन्‍हें दिखाया गया था
विज्ञापन
पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड नॉइस (Noise) ने दो नई स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च की हैं। इनके नाम Noise ColorFit Pro 6 और Noise ColorFit Pro 6 Max हैं। इन्‍हें इसी महीने की शुरुआत में कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES) में दिखाया गया था। दोनों स्‍मार्टवॉच में एआई की खूबियां दी गई हैं। इनमें एआई पावर्ड पर्सनलाइजेशन मिलता है। ColorFit Pro 6 Max में प्रीमियम स्‍टेनलेस स्‍टील डिजाइन दिया गया है। इसमें 1.96 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। दोनों स्‍मार्टवॉच सपोर्ट करती हैं ब्‍लूटूथ कॉलिंग को। इनमें जीपीएस इनबिल्‍ट मिलता है जिससे एक्टिविटी को ट्रैक करने में मदद मिलेगी।  
 

Noise ColorFit Pro 6 Max and Noise ColorFit Pro 6 Price in India 

Noise ColorFit Pro 6 Max को आज से ही लिया जा सकता है। यह gonoise.com पर उपलब्‍ध है। मेटल स्‍ट्रैप के साथ इसका प्‍योर टाइटेनियम और क्रोम ब्‍लैक मॉडल 7,999 रुपये में लिया जा सकता है। मैग्‍नेटिक स्‍ट्रैप के साथ इसका ग्रीन टाइटेनियम और सिग्‍नेचर ब्राउन वेरिएंट 7499 रुपये में लिया जा सकता है। लेदर स्‍ट्रैप के साथ इसका ब्राउन टाइटेनियम और कॉपर ब्‍लैक मॉडल 7499 रुपये में उपलब्‍ध है। सिलिकॉन स्‍ट्रैप में यह जेट ब्‍लैक और ब्‍लू टाइटेनियम कलर में आती है। दाम 7499 रुपये हैं। 

वहीं, Noise ColorFit Pro 6 कल से प्री-बुक किया जा सकेगा। सेल 27 जनवरी से स्‍टार्ट होगी। इसका मैश स्‍ट्रैप वाला मॉडल 6,499 रुपये का है। मैग्‍नेटिक स्‍ट्रैप वाला मॉडल 5999 रुपये में लिया जा सकता है। ब्राइडेड स्‍ट्रैप के साथ यह 5999 रुपये में ली जा सकती है। सिलिकॉन स्‍ट्रैप के साथ यह 5999 रुपये में उपलब्‍ध होगी। दोनों स्‍मार्टवॉच एमेजॉन और फ्लिपकार्ट से भी 29 जनवरी 2025 से ली जा सकेंगी। 
 

Noise ColorFit Pro 6 Max and Noise ColorFit Pro 6 Features, Specifications  

Noise ColorFit Pro 6 Max में 1.96 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 410×502 पिक्‍सल्‍स है। यह ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले को सपोर्ट करती है और प्रीमियम स्‍टेनलेस स्‍टील डिजाइन में आती है। 

वहीं, ColorFit Pro 6 में 1.85 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है, जिसका रेजॉलूशन 390×450 पिक्‍सल्‍स है। यह भी ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले और ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। दोनों वॉच में एआई वॉच फेस लगाए जा सकते हैं।  
इनमें 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। नॉइस का हेल्‍थ सुइट इनमें मिलता है, जिसकी मदद से हार्ट रेट, SpO2 और स्‍ट्रेस को मापने में मदद मिलती है। दोनों वॉच करीब 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती हैं। इनमें बिल्ट-इन जीपीएस दिया गया है। इनमें पहुंचकर पानी में 5 मीटर गहराई तक तैरा जा सकता है। कई और फीचर जैसे- इंटेलिजेंट नोटिफ‍िकेशंस, गेस्‍चर, इमरजेंसी SOS, पासवर्ड प्रोटेक्‍शन इन वॉच में दिए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »