Moto Watch 120 हुई AMOLED डिस्प्ले, 300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Moto Watch 120 में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ मैटल केस है। यह स्मार्टवॉच Moto Watch OS पर काम करती है।

Moto Watch 120 हुई AMOLED डिस्प्ले, 300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Motorola

Moto Watch 120 में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Moto Watch 120 की कीमत $129.99 (लगभग 10,914 रुपये) है।
  • Moto Watch 120 में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto Watch 120 में 300mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने बाजार में एक नई पॉकेट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच Moto Watch 120 लॉन्च की है। इस स्मार्टवॉच में एडवांस स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्मार्ट नोटिफिकेशन, 100+ स्पोर्ट्स मोड, 80+ कस्टम वॉच फेस, हैंड्स-फ्री कॉलिंग और 10 दिनों की बैटरी लाइफ शामिल हैं।  यहां हम आपको Moto Watch 120 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto Watch 120 में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए यह एक्सेलेरोमीटर, HRM और SpO2 सेंसर से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह रियल टाइम में हार्ट रेट और ट्रेनिंग जोन को मॉनिटर करके वर्कआउट को ऑप्टिमाइज और रिजल्ट को मैक्सिमाइज कर सकता है। जबकि स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर फोन तक एक्सेस की जरूरत के बिना जरूरी नोटिफिकेशन को आसानी से देख सकती है।


Moto Watch 120 Price


कीमत की बात की जाए तो Moto Watch 120 की कीमत $129.99 (लगभग 10,914 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टेड है।


Moto Watch 120 Specifications


Moto Watch 120 में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ मैटल केस है। यह स्मार्टवॉच Moto Watch OS पर काम करती है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है। यह स्मार्टवॉच फैंटम ब्लैक, रोज गोल्ड और ग्लेशियर सिल्वर में उपलब्ध है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Moto Watch 120 में 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने सटीक चार्जिंग समय के बारे में जानकारी नहीं दी है।

यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन की बात करें तो वॉच की लंबाई 50.6 मिमी, चौड़ाई 44.6 मिमी, मोटाई 11 मिमी और 55 ग्राम है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह वॉच यूजर्स को म्यूजिक प्लेबैक को आसानी से कंट्रोल करने, स्किप ट्रैक और वॉल्यूम एडजेस्ट करने की सुविधा देती है। गलती से स्मार्टफोन गुम हो जाने पर यूजर्स अपनी वॉच की मदद से भी बेल बजाकर इसका पता लगा सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »