नासा और माइक्रोसॉफ्ट साथ मिलकर कराएंगे मंगल की सैर

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 14:13 IST
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा कंप्यूटर प्रौद्योगिकी की अग्रणी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर होलोलेंस हेडसेट तकनीक से माध्यम से मंगल की सैर कराएगी। नासा ने माइक्रोसॉफ्ट की होलोलेंस आभासी दुनिया तकनीक की मदद से 'डेस्टिनेशन : मंगल' नाम के गाइडेड टूर की शुरुआत की है जिसके तहत होलोलेंस को मंगल पर नासा के क्यूरोसिटी रोबर से जोड़ा गया है।

इस तकनीक की मदद से अंतरिक्ष यात्री बज अलड्रिन लोगों की मंगल की गाइडेड सैर कराएंगे। यह सैर माइक्रोसॉफ्ट के होलोलेंस हेडसेट पर होगी।

होलोलेंस एक आभासी वास्तविकता (वीआर) हेडसेट है जिसे लगाने पर उसमें आने वाला वीडियो बिल्कुल वास्तविक दुनिया जैसा अहसास कराता है। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे मिश्रित वास्तविकता का नाम दिया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि डेस्टिनेशन मार्स की शुरुआत नासा के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर के विजिटर कांप्लेक्स में इस गर्मियों में होगी।

वहां आने वाले अतिथि मंगल के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे जो नासा के क्यूरोसिटी मंगल रोबर द्वारा भेजी गई वीडियो से बनाई गई है।
Advertisement

नासा ने 2030 तक मनुष्य को मंगल पर भेजने की तैयारी की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Curiosity, HoloLens, Mars, Microsoft HoloLens, Nasa, Science, Wearables
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  2. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  7. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.