शाओमी आज लॉन्च कर सकती है अपना वीआर हेडसेट

शाओमी आज लॉन्च कर सकती है अपना वीआर हेडसेट
विज्ञापन
क्या कोई ऐसा प्रोडक्ट भी बचा है जिसे शाओमी लॉन्च नहीं कर सकती? कंपनी पहले ही अपने पोर्टफोलियो में मच्छर दूर भगाने वाले पोर्टेबल डिवाइस और एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश से लेकर लैपटॉप तक लॉन्च कर चुकी है। अब, कंपनी सोमवार को एक वीआर हेडसेट लॉन्च कर सकती है।

खबर है कि कंपनी के जनरल मैनेजर टैंग मू ने पुष्टि की है कि शाओमी एक वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पर काम कर ररही है। यह हेडसेट गूगल के डेड्रीम प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा जिसका ऐलान गूगल ने इस साल हुए गूगल आई/ओ इवेंट में किया था।

एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, मू ने कहा कि उन्हें लगता है कि मीयूआई यूज़र के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए वीआर अनुभव मुहैया कराने के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है। हालांकि, अभी तक इस वीआर हेडसेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी द्वारा चीन की वेबसाइट वीबो पर कंपनी द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र से पता चलता है कि वीआर हेडसेट को एक अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।

वर्चुअल हेडसेट के लॉन्च के साथ ही शाओमी भी सैमसंग, सोनी, एचटीसी और गूगल जैसी कंपनियों की कतार में आजाएगी। इन कंपनियों ने अपने खुद के वीआर हेडसेट डेवलेप किए हैं। शाओमी के वीआर हेडसेट मीयूआई ईकोसिस्टम के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। वर्चु्अल रियलिटी एक नई कैटेगरी है लेकिन इससे पहले ऑक्युलस रिफ्ट और एचटीसी वाइव तक को कार्डबोर्ड से लेकर महंगे हार्डवेयर के साथ बनाया गया है।

शाओमी ने पिछले महीने अपना पहला लैपटॉप मी नोटबुक एयर लॉन्च किया था। मेटल बॉडी के बने इस लैपटॉप के साथ ही कंपनी ने बहुप्रतीक्षित कैटेगरी में भी एंट्री कर ली। कंपनी के नोटबुक एयर में ऐप्पल के मैकबुक एयर की झलक देखने को मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »