Mi Smart Band 6 में मिलेगा Mi Smart Band 5 जैसा डिज़ाइन, लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक!

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Mi Smart Band 6 की लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। वहीं, इस तस्वीर में मी स्मार्ट बैंड 6 का डिज़ाइन इसके पिछले वर्ज़न Mi Smart Band 5 जैसा ही देखने को मिला है।

Mi Smart Band 6 में मिलेगा Mi Smart Band 5 जैसा डिज़ाइन, लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक!

Mi Smart Band 6 के साथ स्थित है चार्जिंग केबल

ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 6 कथित रूप से BIS पर हो चुका है लिस्ट
  • Mi Smart Band 5 का सक्सेसर होगा मी स्मार्ट बैंड 6
  • मी स्मार्ट बैंड 5 से बड़ा डिस्प्ले आगामी बैंड में मिल सकता है
विज्ञापन
Mi Smart Band 6 पिछले ही महीने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि मी स्मार्ट बैंड 6 की लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। वहीं, इस तस्वीर में मी स्मार्ट बैंड 6 का डिज़ाइन इसके पिछले वर्ज़न Mi Smart Band 5 जैसा ही देखने को मिला है। BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यह बैंड मॉडल नंबर XMSH15HM के साथ लिस्ट हुआ था, वहीं लीक हुई तस्वीर भी मॉडल नंबर XMSH15HM और Mi Smart Band 6 के नाम से सामने आई है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Mi Smart Band 6 की लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। कथित रूप से यह तस्वीर EU Declaration of Conformity पेज पर देखी गई है। तस्वीर में Mi Smart Band 6 और मॉडल नंबर XMSH15HM देखा जा सकता है। तस्वीर में बैंड का साइड लुक देखा जा सकता है, इसके साथ स्मार्ट बैंड का चार्जिंग केबल मौजूद है। साइड से देखने पर भी प्रतीत होता है कि इस बैंड में कैप्सूल आकर का डिस्प्ले दिया जाएगा, बिल्कुल अपने पिछले Mi Smart Band 5 की तरह। हालांकि, रिपोर्ट में यह अंदाजा लगाया गया है कि इस बैंड में मी स्मार्ट 5 बैंड की तुलना में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।

जैसे कि हमने बताया Mi Smart Band 6 फरवरी महीने में कथित रूप से BIS लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जहां बैंड का मॉडल नंबर XMSH15HM ही था। जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिली। इसके अलावा, मी स्मार्ट बैंड 6 को Zepp app पर भी स्पॉट किया जा चुका है। ऐप के सोर्स कोड डेटा से खुलासा हुआ था कि मी बैंड 6 Alexa और SpO2 सेंसर सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन जीपीएस सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा Mi Smart Band 5 की तुलना में यह बैंड बड़े डिस्प्ले से लैस हो सकता है। बता दें, मी बैंड 5 में 1.1 इंच डिस्प्ले दिया गया था।
 

Mi Smart Band 5 features

मी बैंड 5 में 1.1 इंच एमोलेड कलर फुल टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 126x294 पिक्सल, 16 बिट कलर और 450 निट्स ब्राइटनेस है। Xiaomi का दावा है कि यह बैंड सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है और पावर सेविंग मोड में 21 दिनों तक चलता है। इसके अलावा कंपनी ने लेटेस्ट Mi Band में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट पेश किया है, ताकि केवल चार्जिंग के लिए स्ट्रैप से कैप्सूल निकालने की जरूरत न पड़े। मी स्मार्ट बैंड 5 को पूरा चार्ज होने में 2 घंटे से भी कम का समय लगता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »