360 डिग्री फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ Mi Band X जल्द होगा लॉन्च!

Mi Band X का कॉन्सेप्ट Nubia α (Alpha) वियरेबल के समान है। नुबिया ए (अल्फा) वियरेबल को सबसे पहले MWC 2019 में पेश किया गया था, जिसमें 4 इंच (960x192 पिक्सल) बेंडेबल ओलेड डिस्प्ले, कैमरा और ई-सिम सपोर्ट मौजूद है।

360 डिग्री फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ Mi Band X जल्द होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • मी बैंड एक्स का कॉन्सेप्ट Nubia α (Alpha) वियरेबल के समान है
  • स्मार्ट बैंड में 360 डिग्री फ्लैक्सिबल डिस्प्ले दिया गया है
  • वियरेबल में स्ट्रैप या बकल मौजूद नहीं होगा
विज्ञापन
Mi Band X शााओमी का आगामी फिटनेस बैंड है, जिस पर फिलहाल कथित रूप से काम चल रहा है। कथित स्मार्ट बैंड में 360 डिग्री फ्लैक्सिबल डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसे कलाई पर बांध सकते हैं। खबर की मानें, तो वियरेबल में स्ट्रैप और बकल नहीं दिया जाएगा कलाई पर बांधने के लिए इसमें मैग्नेट मौजूद होगा। पुरानी लीक्स की मानें, तो डिवाइस ZTE के Nubia α (Alpha) स्मार्टवॉच से काफी मिलता-जुलता है। जिसे कंपनी ने साल 2019 में आयोजित MWC में 4 इंच ओलेड फ्लैक्सिबल डिस्प्ले के साथ पेश किया था।

कथित Mi Band X की जानकारी टिप्सटर द्वारा चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर साझा की गई है। टिप्सटर ने दो तस्वीरें दिखाई है, जिसमें से एक में देखा जा सकता है कि एक आदमी इस डिवाइस पर प्रजेंटेशन दे रहा है इसके 360 डिग्री डिस्प्ले के बारे में बता रहा है। दूसरी तस्वीर में हम ट्रांसपेरेंट डिवाइस को शख्स के हाथों पर बंधा देख सकते हैं। टिप्सटर का कहना है कि वियरेबल पर मौजूद डिस्प्ले स्क्रोल किया जा सकता है।

मी बैंड एक्स का कॉन्सेप्ट Nubia α (Alpha) वियरेबल के समान है। नुबिया ए (अल्फा) वियरेबल को सबसे पहले MWC 2019 में पेश किया गया था, जिसमें 4 इंच (960x192 पिक्सल) बेंडेबल ओलेड डिस्प्ले, कैमरा और ई-सिम सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस वॉच में स्टैंडर्ड स्मार्टवॉच की तुलान में 230 प्रतिशत ज्यादा स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो कि एंड्रॉयड फोन में देखे जाते हैं।

इस साल की शुरुआत में Xiaomi ने Mi Smart Band 6 को 1.56 इंच (152 x 486 पिक्सल) एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था। इसमें 125एमएएच बैटरी दी गई है, जो कि 14 दिन तक का स्टैंडबाय देती है। इस बैंड को फुल चार्ज होने में दो घंटे लगते हैं और यह ब्लूटूथ 5 को सपोर्ट करता है। इसमें 30 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और यह चलना, दौड़ना, इनडोर ट्रेडमिल और साइकिल चलाना जैसी छह एक्टिविटी को ऑटो-डिटेक्ट कर लेते हैं। इस वियरेबल में 24x7 ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसमें स्लिप ट्रेकिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Band X, Xiaomi, Nubia Alpha
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »