Meta Quest 3S, Orion AR: भविष्य से आए लगते हैं मेटा के ये धांसू प्रोडक्ट्स, जानें इनके बारे में सब कुछ

Meta Orion AR ग्लास, जिसे पहले प्रोजेक्ट Nazare के नाम से जाना जाता था, होलोग्राफिक डिस्प्ले से लैस आता है, जो यूजर्स को रियल-वर्ल्ड ऑब्जेक्ट पर 2D और 3D कंटेंट को ओवरले करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 21:38 IST
ख़ास बातें
  • Meta Orion AR ग्लास होलोग्राफिक डिस्प्ले से लैस आता है
  • Orion फिलहाल Meta के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है
  • Quest 3S के बेस मॉडल की कीमत 299.99 डॉलर (करीब 25,000 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Meta

Meta Connect 2024 में, मेटा ने अपने इमर्सिव टेक लाइनअप में कई बड़े इनोवेशन को जोड़ा है, जिनमें Meta Orion AR ग्लास और Meta Quest 3S मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट सबसे बड़े प्रोडक्ट्स हैं। इन डिवाइस को ऑग्मेंटेड और मिक्स्ड रियलिटी एक्सपीरिएंस को एक कदम आगे ले जाने के लक्ष्य से पेश किया गया है। ये एडवांस AI क्षमताओं से लैस हैं और यूजर इंटरैक्शन को बढ़ाने का काम करते हैं। जबकि मेटा ओरियन एआर ग्लास अभी भी प्रोटोटाइप फेज में है और आने वाले वर्षों में बाजार में अपने फाइनल रूप में एंट्री लेगा, Meta Quest 3S प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Meta Orion AR glasses

Meta Orion AR ग्लास वर्तमान में कंपनी के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है
Photo Credit: Meta

Meta Orion AR ग्लास, जिसे पहले प्रोजेक्ट Nazare के नाम से जाना जाता था, होलोग्राफिक डिस्प्ले से लैस आता है, जो यूजर्स को रियल-वर्ल्ड ऑब्जेक्ट पर 2D और 3D कंटेंट को ओवरले करने की अनुमति देता है। इसकी यूएसपी इसमें Meta AI का इंटिग्रेशन है, जो कंटेंट को स्कैन करते समय विजुअल लुकअप और कंटेक्शुअल इंफोर्मेशन, जैसे पकवान बनाने की रेसेपी आदि को इनेबल करता है। हालांकि अभी भी यह एक प्रोटोटाइप ही है, Meta भविष्य में Orion का एक फाइनल कंज्यूमर वर्जन पेश करने की योजना बना रहा है, जिसे इमर्सिव एआर एक्सपीरिएंस प्रदान करते हुए पारंपरिक चश्मे का रूप दिया जाएगा।
 

Meta Quest 3S

Meta Quest 3S को केवल व्हाइट कलर में पेश किया गया है
Photo Credit: Meta

Meta ने Quest 3S भी लॉन्च किया, जो एक अधिक बजट-फ्रेंडली मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट है। इसमें 4K इनफिनिट+ डिस्प्ले है और यह Snapdragon XR2 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है, जो Meta Horizon OS के जरिए स्पेसियल कंप्यूटिंग की पेशकश करने का दावा करता है। बेस मॉडल की कीमत 299.99 डॉलर (करीब 25,000 रुपये) रखी गई है। Quest 3S Facebook, Instagram और YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है और घूमने-फिरने के लिए स्पेशल ट्रैवल मोड से लैस आता है। इसमें एक्सेसरीज और एक्स्ट्रा स्टोरेज ऑप्शन भी शामिल हैं।
Advertisement
 

Meta AI new features 

Meta Connect में कंपनी ने अपने मौजूदा AI सिस्टम में कुछ नए जोड़ भी घोषित किए। Meta अपने ओपेन सोर्स AI मॉडल और Meta AI को अपडेट कर रहा है। जल्द ही यूजर्स Meta AI में फोटो अपलोड करने के बाद उसे एडिट करने की कमांड दे सकेंगे। इसके अलावा, इसमें  वॉयस सपोर्ट को भी शामिल किया जा रहा है, जो यूजर्स की वॉयस और आर्टिफिशियल वॉयस को भी सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.